गर्मियों में जाना चाहते हैं किसी ठंडी जगह, तो इन 3 जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

गर्मियों में जाना चाहते हैं किसी ठंडी जगह, तो इन 3 जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

प्रेषित समय :10:59:59 AM / Wed, May 1st, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

भारत में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में खूबसूरत जगहें हैं, जहां मौसम के हिसाब से जाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में भी ठंडे रहते हैं। इसलिए अगर आपको गर्मी में सर्दी का अहसास लेना है, तो इन जगहों पर घूमने का प्लान बना लें।

लद्दाख
एडवेंचर प्रेमियों के लिए लद्दाख स्वर्ग की तरह है। यह स्थान अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों, साफ झीलों और ऊंचे पर्वतों के लिए जाना जाता है। लद्दाख घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक होता है। गर्मियों में यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। रात के समय यह और गिर जाता है।

सिक्किम
यहां जून में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां आप युमथांग घाटी घूमने जा सकते हैं। इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। भिन्न प्रकार के फूलों और घास के मैदानों से भरे इस जगह का नजारा गर्मियों में शानदार होता है। अप्रैल के अंत से लेकर जून के मध्य तक के महीनों के दौरान, घाटी रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती है।

कन्याकुमारी
गर्मियों में यहां का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। जब भारत के अन्य इलाकों में गर्मी रहती है, उस समय यहां सारा दिन बादल छाए रहते हैं। यह खूबसूरत जगह न सिर्फ अपनी लोकेशन के लिए, बल्कि अच्छे मौसम के लिए भी लोकप्रिय है। यहां आप विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी बीच, तिरुवल्लुवर की मूर्ति, आर लेडी ऑफ रैनसम चर्च और सुनामी स्मारक देखने जरूर जाएं। इन जगहों के अलावा आप बेंगलुरु, शिलॉन्ग, ऊटी और श्रीनगर जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इन जगहों पर तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।