बीना स्टेशन पर 26-27 अक्टूबर को रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के रूट बदले

बीना स्टेशन पर 26-27 अक्टूबर को रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के रूट बदले

प्रेषित समय :19:16:52 PM / Sun, Oct 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बीना स्टेशन पर रेल अधोसंरचना के उन्नयन और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के चलते 25 से 27 अक्टूबर तक कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. पश्चिम मध्य रेलवे ने चार मेमू ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द करने, दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और कई मेमू ट्रेनों को वैकल्पिक स्टेशनों से संचालित करने का निर्णय लिया है.

रेलवे के अनुसार, यह बदलाव परिचालन सुगमता बढ़ाने और संरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों के मद्देनजर किया गया है.

26 और 27 अक्टूबर को चार मेमू ट्रेनें रद्द

बीना–रूठियाई मेमू (61611), रूठियाई–बीना मेमू (61612), बीना–रूठियाई मेमू (61625) और रूठियाई–बीना मेमू (61626) 26 एवं 27 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी.

दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस (19054) 25 अक्टूबर को आगासोद–मालखेड़ी–महादेवखेड़ी होकर फ्लाईओवर मार्ग से चलेगी. इस दौरान ट्रेन बीना स्टेशन को बायपास करेगी.

इसी तरह, ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस (15046) भी 25 अक्टूबर को महादेवखेड़ी–मालखेड़ी–आगासोद होकर फ्लाईओवर मार्ग से संचालित होगी. यह ट्रेन भी बीना स्टेशन नहीं जाएगी.

कई मेमू ट्रेनों के स्टेशन बदले

  • कटनी–बीना मेमू (11602): 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.

  • बीना–कटनी मेमू (11601): 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई से रवाना होगी.

  • कोटा–बीना मेमू (11603): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.

  • बीना–कोटा मेमू (61634): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी से रवाना होगी.

  • कोटा–बीना मेमू (61633): 26 और 27 अक्टूबर को मुंगावली स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.

  • बीना–कोटा मेमू (11604): 27 अक्टूबर को मुंगावली से रवाना होगी.

बीना–कटनी मुड़वारा मेमू भी प्रभावित

बीना–कटनी मुड़वारा मेमू (61619) 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होकर सुबह 10:20 बजे रवाना होगी.

वहीं, कटनी मुड़वारा–बीना मेमू (61620) को 26 और 27 अक्टूबर को बीना के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन तक चलाया जाएगा. इसका महादेवखेड़ी पहुंचने का निर्धारित समय रात 12:50 बजे है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति, परिवर्तित मार्ग और वैकल्पिक प्रारंभिक व गंतव्य स्टेशन की जानकारी आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यमों या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-