जबलपुर. देवेंद्रनगर और चुरहट के बीच शुरू की गई नई मेमू ट्रेन की नियमित सेवा 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 61629/61630 देवेंद्रनगर–चुरहट–देवेंद्रनगर मेमू ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन, रविवार को छोड़कर, करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन की उद्घाटन सेवा 24 अक्टूबर को शुरू हुई थी.
आठ कोच वाली इलेक्ट्रिक मेमू ट्रेन से देवेंद्रनगर, नागोद, सतना, रीवा और चुरहट सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी.
ट्रेन की समय-सारणी
देवेंद्रनगर से चुरहट (गाड़ी संख्या 61629)
ट्रेन देवेंद्रनगर से सुबह 7 बजे रवाना होकर फुलवारी (7:25/7:27), नागोद (7:58/8:00), बरैठिया (8:20/8:22), करही (8:45/8:47), सतना (9:00/9:10), कैमा (9:15/9:17), सकरिया (9:28/9:30), हिनौतारामबन (9:42/9:44), बघई रोड (9:58/10:00), तुर्की रोड (10:18/10:20), रीवा (10:40/10:50), सिलपरा (11:15/11:17), गोविंदगढ़ (11:38/11:40), बघवार (12:08/12:10) और रामपुर नैकिन (12:33/12:35) होते हुए दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचेगी.
चुरहट से देवेंद्रनगर (गाड़ी संख्या 61630)
वापसी में ट्रेन चुरहट से दोपहर 3 बजे रवाना होगी. यह रामपुर नैकिन (3:45/3:47), बघवार (4:13/4:15), गोविंदगढ़ (4:36/4:38), सिलपरा (4:56/4:58), रीवा (5:20/5:30), तुर्की रोड (5:45/5:47), बघई रोड (5:55/5:57), हिनौतारामबन (6:04/6:06), सकरिया (6:14/6:16), कैमा (6:23/6:25), सतना (7:15/7:25), करही (7:35/7:37), बरैठिया (7:55/7:57), नागोद (8:15/8:17) और फुलवारी (8:40/8:42) पर ठहरते हुए रात 9:25 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

