टिम्बर कारोबारियों पर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर से पहुंची टीम, सुबह से खंगाल रही रिकॉर्ड

टिम्बर कारोबारियों पर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर से पहुंची टीम, सुबह से खंगाल रही रिकॉर्ड

प्रेषित समय :17:02:17 PM / Tue, Oct 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर/मंडला. एमपी के मंडला स्थित महाराजपुर में टिम्बर कारोबार से जुड़े निरंजन लाल अग्रवाल और विकास गोहिल के प्रतिष्ठानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की. जबलपुर से पहुंची टीम कारोबार से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आयकर चोरी की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है. टीम सुबह से ही उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर जांच कर रही है. फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-