दानापुर-हड़पसर-दानापुर ट्रेन, मदनमहल, कटनी, सतना होकर चलेगी, पमरे के 7 स्टेशनों पर रहेगा हाल्ट

दानापुर-हड़पसर-दानापुर ट्रेन, मदनमहल, कटनी, सतना होकर चलेगी, पमरे के 7 स्टेशनों पर रहेगा हाल्ट

प्रेषित समय :18:44:12 PM / Wed, Oct 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 01441/01442 कुल 9-9 ट्रिप संचालित होगी. पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा.

पुणे-दानापुर स्पेशल (01441)

गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर 2026 तक रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को कुल 9 फेरे लगाएगी. ट्रेन पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी सुबह 11:15 बजे, पिपरिया दोपहर 12:24 बजे, नरसिंहपुर 1:30 बजे, मदनमहल 3:30 बजे, कटनी शाम 4:50 बजे, मैहर 5:43 बजे और सतना शाम 6:50 बजे पहुंचेगी. इसके बाद तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी.

दानापुर-हड़पसर स्पेशल (01442)

वापसी में गाड़ी संख्या 01442 दानापुर-हड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर तक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को कुल 9 फेरे लगाएगी. ट्रेन दानापुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर उसी दिन सतना शाम 6:25 बजे, मैहर 6:50 बजे, कटनी शाम 7:40 बजे, मदनमहल रात 10 बजे और नरसिंहपुर रात 11:05 बजे पहुंचेगी. अगले दिन पिपरिया रात 12:18 बजे और इटारसी रात 2:10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन शाम 5:35 बजे हड़पसर पहुंचेगी.

18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य श्रेणी के 10 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी.

यात्री ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशनों, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-