गन्ने के खेत में छिपाकर रखी थी 1900 पाव देशी शराब, सदर के बगीचा नम्बर 68 में पुलिस की दबिश

गन्ने के खेत में छिपाकर रखी थी 1900 पाव देशी शराब, सदर के बगीचा नम्बर 68 में पुलिस की दबिश

प्रेषित समय :17:51:14 PM / Thu, Oct 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में केंट पुलिस ने सदर स्थित बगीचा नम्बर 68 में  गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई 1900 पॉव देशी शराब जब्त की है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख रुपए से ज्यादा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी कैंट, पुष्पेन्द्र पटले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को क्राईम ब्रांच को एक पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि सदर क्षेत्र के बगीचा नंबर 68, चिकनी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राईम ब्रांच और थाना कैंट की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी गई.

पुलिस टीम जब बगीचा नंबर 68 स्थित गन्ने के खेत के पास पहुँची, तो मुखबिर के हुलिया से मेल खाता एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम रोहित पासी उर्फ मटका (उम्र 36 वर्ष), निवासी बगीचा नंबर 68, सदर, जबलपुर बताया. पुलिस ने जब उसके मकान के बाजू में करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत की बाड़ी की तलाशी ली, तो वहाँ भारी मात्रा में शराब की पेटियाँ और खुली शराब रखी मिली. पुलिस ने आरोपी रोहित पासी उर्फ मटका के कब्जे से कुल शराब जब्त कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है.

बरामद की गई शराब-
एक नीले रंग के बैग में देशी शराब के 100 पाव
36 पेटियों में कुल 1800 पाव देशी शराब
1 खुली पेटी में अंग्रेजी बैगपाईपर व्हिस्की के 22 पाव
1 खुली पेटी में मैकडॉवेल रम के 26 पाव

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
शराब जब्त करने में उप निरीक्षक मनोज पंचबुद्धे, राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक नितिन, नवीन बैरागी और प्रमोद सिंह. क्राईम ब्रांच के थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुतेन्द्र यादव, आरक्षक शिव सिंह बघेल, प्रीतम उपाध्याय और सतेन्द्र बिसेन.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-