जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत भेड़ाघाट–भिटोनी रेलखंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 308 (दिघौरा गेट) पर अनुरक्षण कार्य के चलते पांच दिनों तक सड़क यातायात बंद रहेगा. रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.
रेलवे प्रशासन के अनुसार, दिघौरा गेट पर अप एवं डाउन रेल पटरियों का आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है. इसके चलते 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से 3 नवंबर 2026 को रात 8 बजे तक फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
सहजपुर और सिहोदा गांव के रास्ते जा सकेंगे वाहन
फाटक बंद रहने के दौरान सड़क यातायात के लिए समपार फाटक क्रमांक 307 (सहजपुर) और समपार फाटक क्रमांक 309 (सिहोदा गांव) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है. वाहन चालक इन मार्गों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाएं और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

