जबलपुर/भोपाल. जबलपुर के पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के भोपाल सरकारी बंगले में चोरी के इरादे से बदमाश घुस गया, जिसे अजय विश्नोई ने देखा तो घेराबंदी कर दबोच लिया. आरोपी कोई और नहीं बल्कि सर्वेन्ट क्वाटर में रहने वाला लड़का ही निकला.
बताया गया है कि विधायक अजय विश्नोई के चार इमली स्थित बंगले में सुबह के वक्त शातिर चोर अंदर घुस आया और वारदात को अंजाम देता इससे पहले श्री विश्नोई की नजर उस पर पड़ गई. उन्होने आरोपी लड़के को घेराबंदी कर दबोच लिया. वीआईपी इलाके में विधायक द्वारा खुद चोर को पकडऩे की इस खबर से पूरे पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
आरोपी के पकडऩे जाने पर खुलासा हुआ कि वह कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि विधायक बंगले के ही सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले परिवार का लड़का है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की नजर किसी कीमती सामान या दस्तावेज पर थी. क्या यह महज़ एक मामूली चोरी का प्रयास था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

