जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित सिहोरा गांव में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेज गति से आए हाइवा के चालक ने सुखलाल केवट को टक्कर मारकर कुचल दिया. हादसे में सुखलाल के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ है जब सुखलाल घर से चाय पीने के लिए निकला था. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिहोदा गांव निवासी सुखलाल केवट अपने भाई लाल सिंह केवट के साथ रहकर मजदूरी का काम करता रहा. शाम 4.30 बजे के लगभग सुखलाल घर से पैदल ही रिक्की केवट की चाय दुकान जाने निकले. सुखलाल केवट रेलवे फाटक और नहर के बीच स्थित रिक्की केवट की दुकान के सामने पहुँचे, तभी सिहोदा की तरफ से आ रहे एक हाईवा के चालक ने टक्कर मार दी, हाइवा की टक्कर लगते ही सुखलाल उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए हाइवा निकल गया, हादसे में सुखलाल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बेटा अभिषेक केवट तुरंत रिक्की केवट की दुकान के पास पहुंचे, देखा कि पिता सुखलाल केवट खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है. वहीं आसपास क्षेत्र के लोग भी पहुंच गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

