Rail News- जबलपुर-कटरा ट्रेन 4 घंटे रीशेड्यूल, स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे तक लेट

Rail News- जबलपुर-कटरा ट्रेन 4 घंटे रीशेड्यूल, स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे तक लेट

प्रेषित समय :15:52:48 PM / Tue, Nov 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. त्योहारों के सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार, 10 नवंबर को जबलपुर से माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाली ट्रेन को करीब 4 घंटे रीशेड्यूल किया गया। वहीं, स्पेशल ट्रेनों की देरी का सिलसिला भी जारी रहा। कुछ ट्रेनें 16 घंटे तक विलंब से जबलपुर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर से माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाली ट्रेन संख्या 11449 का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 6 बजे है। हालांकि, रैक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन को रीशेड्यूल करना पड़ा। यह ट्रेन करीब 4 घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 10:20 बजे रवाना हुई। ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को रवाना होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

दूसरी ओर, स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। मंगलवार को कई ट्रेनें कई घंटे की देरी से जबलपुर पहुंचीं। इनमें एक ट्रेन 20 घंटे तक विलंब से चल रही थी।

ये ट्रेनें रहीं विलंब से

  • 01045 एलटीटी-अयोध्या कैंट : 16 घंटे 30 मिनट

  • 09076 झंझारपुर-उधना : 11 घंटे 30 मिनट

  • 11666 अगरतला-रानी कमलापति : 6 घंटे

  • 01144 दानापुर-एलटीटी : 5 घंटे 20 मिनट

  • 06509 एसजीसी-दानापुर हमसफर : 2 घंटे 45 मिनट

  • 04190 बलसाड-प्रयागराज जंक्शन : 8 घंटे 10 मिनट

  • 09044 जयनगर-उधना : 10 घंटे

  • 09042 हसनपुर-उधना : 9 घंटे 50 मिनट

  • 09052 जयनगर-उधना : 10 घंटे

  • 09040 मधुबनी-उधना : 4 घंटे 20 मिनट

  • 09056 मधुबनी-उधना : 5 घंटे

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-