जनकपुर-अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारत-नेपाल के धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जनकपुर-अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारत-नेपाल के धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रेषित समय :19:22:53 PM / Sat, Nov 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है. करीब 604 किलोमीटर लंबी यह रेल सेवा नेपाल के जनकपुर धाम को उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट से जोड़ेगी. इससे दोनों देशों के यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

बिहार और यूपी के कई शहरों में ठहराव

ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक बार होगा. इसकी शुरुआत शनिवार को जनकपुर धाम से और सोमवार को अयोध्या कैंट से होगी. मार्ग में जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में व्यावसायिक ठहराव प्रस्तावित हैं.

धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यह ट्रेन माता सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले जनकपुर धाम और भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या को सीधे जोड़ेगी. इससे रामायण सर्किट के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की यात्रा आसान होगी.

रेल संपर्क बेहतर होने से बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है. यह सेवा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और सदियों पुरानी मैत्री को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-