जबलपुर- प्लेटफॉर्म से प्रतीक्षालय तक सफाई पर विशेष ध्यान, यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

जबलपुर- प्लेटफॉर्म से प्रतीक्षालय तक सफाई पर विशेष ध्यान, यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

प्रेषित समय :18:19:53 PM / Sat, Nov 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई की जा रही है. इसके तहत प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

स्टेशनों पर कचरे का नियमित संग्रहण एवं निस्तारण करने के साथ शौचालयों और अन्य यात्री सुविधाओं की सफाई भी सुनिश्चित की जा रही है. यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है. उन्होंने यात्रियों से रेलवे परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की.

रेल मंडल ने यात्रियों से कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में डालने, प्लेटफॉर्म और रेल पटरियों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा ट्रेन के कोच, सीटों और शौचालयों को साफ रखने का अनुरोध किया है. साथ ही पानी की बर्बादी रोकने और खाद्य पदार्थों के खाली पैकेट एवं बोतलों का उचित निस्तारण करने की अपील की है.

रेल प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ स्टेशन और ट्रेनें केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं हैं. इसमें यात्रियों की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-