एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता" /> एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता"> एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता" />

एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता

एमपी हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की मौत के बाद महिला के दूसरे रिश्ते से पहली संपत्ति का अधिकार खत्म नहीं होता

प्रेषित समय :15:35:04 PM / Sun, Nov 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी हाईकोर्ट ने महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पति की मौत के बाद यदि कोई महिला दूसरा रिश्ता बना लेती है तो इससे पहले पति की संपत्ति में मिला उसका उत्तराधिकार का हक खत्म नहीं होता. बाद में बने संबंधों का पहले से मिले संपत्ति अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता.

जस्टिस प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने करीब 37 साल पुराने इस संपत्ति विवाद में दायर सेकंड अपील को खारिज कर दिया. कोर्ट ने महिला को उसके दिवंगत पति की संपत्ति में हिस्सा देने वाले निचली अदालत और जिला कोर्ट के फैसलों को पूरी तरह सही ठहराया. यह विवाद सतना जिले की नागौद तहसील से जुड़ा है. विवादित जमीन के मूल मालिक साधुवा के चार बेटे- गोपलिया, लल्ली, साहेबा और रामशेल थे. पहले पति की मौत और दूसरा रिश्ता: सावित्री बाई की शादी सबसे पहले गोपलिया से हुई थी.

वर्ष 1950 में बिना किसी संतान के गोपलिया का निधन हो गया. इसके बाद जातिगत रीति-रिवाजों के तहत सावित्री बाई अपने देवर लल्ली के साथ पत्नी के रूप में रहने लगीं, जिनसे उन्हें एक बेटी भी हुई. हक से किया वंचित: लल्ली की मृत्यु के बाद सावित्री बाई दूसरे देवर साहेबा के साथ रहने लगीं. इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने आपस में जमीन का बंटवारा कर लिया और सावित्री बाई को उनके एक-तिहाई हिस्से से बेदखल कर दिया. अपने हक के लिए सावित्री बाई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-