लुधियाना. पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गया. हादसे में एक महिला और दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए. टेंपो में सवार सभी लोग माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. घायलों को माछीवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. कीरतपुर के पास भी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था. यात्रियों ने चालक को वाहन चलाने से रोकते हुए खुद ड्राइविंग करने की पेशकश भी की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.
टेंपो में सवार सभी श्रद्धालु मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं. माछीवाड़ा थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इमरजेंसी में निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

