'बिग बॉस 18 फेम अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ईशा से ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों के अलग होने की वजह वह खुद हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से परिवार और दोस्तों को इस विवाद से दूर रखने की अपील की है।
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की नजदीकियां 'बिग बॉस 18' के दौरान देखने को मिली थीं। शो के बाद भी दोनों लगातार साथ नजर आते रहे, जिससे उनके रिश्ते को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा रही। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के बीच दूरी की खबरें सामने आने लगीं। ईशा सिंह के अविनाश को अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।
अविनाश मिश्रा ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी
अविनाश मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन वीडियो शेयर करते हुए पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके डीजे गेम के दौरान एक गाना बजाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अर्थ निकाले जा रहे हैं और एडिट्स बनाए जा रहे हैं। इससे ईशा, उनके परिवार और करीबियों को दुख पहुंचा है।
अविनाश ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो कुछ हुआ उसके लिए वह माफी मांगते हैं। उन्होंने अपने और ईशा के अलग होने को लेकर भी अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि अगर इस रिश्ते में किसी की गलती है तो वह उनकी है।
परिवार और दोस्तों को विवाद से दूर रखने की अपील
अविनाश ने अपने वीडियो में फैंस से खास अपील करते हुए कहा कि इस मामले में परिवार और दोस्तों को शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच का मामला है और किसी के परिवार या दोस्तों को मैसेज भेजकर परेशान करना अथवा धमकी देना उचित नहीं है।
उन्होंने लोगों से इस विवाद को यहीं खत्म करने और इसे आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। अविनाश ने यह भी कहा कि उन्हें खुद पर काम करने और अपनी गलतियों को सुधारने की जरूरत है। वह खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहते हैं और जब वह ठीक होंगे, तब वापसी करेंगे।
ईशा के भाई ने शेयर की थी व्हाट्सऐप चैट
इस विवाद के बीच ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा के साथ हुई व्हाट्सऐप बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया था। 23 नवंबर की सुबह शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में रुद्राक्ष की ओर से भेजे गए वॉयस नोट्स के बाद अविनाश का मैसेज दिखाई दे रहा था, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते नजर आए।
इस स्क्रीनशॉट के सामने आने के कुछ घंटे बाद अविनाश ने वीडियो जारी कर अपने और ईशा के ब्रेकअप की पुष्टि कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के अलग होने की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं और लोगों से इस मामले में परिवार तथा करीबियों को परेशान नहीं करने की अपील की है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

