क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत बैकफुट पर, न्यूजीलैंड ने 243 रन की बढ़त बनाई

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत बैकफुट पर, न्यूजीलैंड ने 243 रन की बढ़त बनाई

प्रेषित समय :18:11:22 PM / Sun, Nov 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

क्राइस्टचर्च. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे क्राइस्टचर्च टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही है. मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए. इसके साथ ही कीवी टीम की कुल बढ़त 243 रन हो गई है.

दिन का खेल खत्म होने तक रचिन रवींद्र 46 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि डेरिल मिचेल 5 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

बुमराह ने झटके 2 विकेट

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने टॉम लैथम को 8 रन और हेनरी निकल्स को 22 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा.

वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉन्वे का विकेट हासिल किया. कॉन्वे 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी सुंदर की गेंद पर कैच आउट हो गए.

पहली पारी में भारत 246 रन पर ऑलआउट

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम रविवार सुबह 116 रन पर 6 विकेट से आगे खेलने उतरी. टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 246 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली थी. अब दूसरी पारी में 133 रन बनाने के बाद उसकी कुल बढ़त 243 रन हो चुकी है. टेस्ट मैच में भारत के सामने वापसी की चुनौती होगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-