वडोदरा. कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ गुजरात के वडोदरा में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर पारुल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करने और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगा है. कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद बढ़ गया था.
मामले में वाघोडिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के अनुसार, कथित घटना 25 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी.
पारुल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ था कॉमेडी शो
वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका के लिमडा गांव स्थित पारुल यूनिवर्सिटी परिसर में 'लवारी' नाम से कॉमेडी शो आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग शामिल हुए थे.
शिकायतकर्ता और विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान भुवन बाम ने अभिनेत्री संजीदा शेख के साथ बातचीत करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की.
पानी की बोतल से अश्लील हरकत करने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भुवन बाम ने पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हुए अश्लील हरकत की और दर्शकों तथा कार्यक्रम में मौजूद अन्य कलाकारों के सामने पेशाब करने की नकल की.
कार्यक्रम से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. इसके बाद मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और वाघोडिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.
फिलहाल मामला कथित टिप्पणी और कार्यक्रम के दौरान की गई हरकतों को लेकर दर्ज शिकायत से जुड़ा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

