जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन द्वारा रेल अस्पताल को पूंजीपतियों को बेचने की साजिश रची जा रही है, इसी के तहत निजी कम्पनी द्वारा पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय अस्पताल पमरे का निरीक्षण किया जा रहा है. जिसका पमरे मजदूर संघ ने पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी देते हुए मंगलवार 5 दिसम्बर को प्रदर्शन की घोषणा की है.

पमरे मजदूर संघ के मुताबिक रेलवे चिकित्सालय को बेचने की साजिश के विरोध में संघ के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. भटनागर के निर्देश पर महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 05.01.2021 दोपहर 1:30 बजे से केन्द्रीय महाप्रबंधक कार्यालय पमरे जबलपुर के समक्ष वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा विरोध प्रदर्षन किया जायेगा.

उक्त विरोध प्रदर्शन में संघ के संयुक्त महामंत्री सतीष कुमार एवं एस.के. वर्मा, सहायक महामंत्री एस.के. सिन्हा, मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, महिला महामंत्री श्रीमति सविता त्रिपाठी, अवधेष तिवारी, जी.पी.सिंह, जे.पी. मीना, दीना यादव, दीपक केसरी, आर.ए. सिंह, रोरून यादव, एस.आर. बाउरी, कुलदीप परसाई, संदीप श्रोती, मंदीप सिंह सहित सभी शाखाओं के कर्मचारी भाग लेंगे.