पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति आज खत्म हो गई, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया, जिसमें १२ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है और १२ ही प्रदेश मंत्री बनाए गए है, जिसमें जबलपुर को भी स्थान दिया गया है. 

बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश भर में नेता से लेकर कार्यकर्ता लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, करीब चार साल पहले तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कार्यकारिणी की घोषणा की थी, इसके बाद जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने कुर्सी सम्हाली लेकिन वे अपनी टीम ही नही बनाए पाए, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव पैदा हो रहा था, फरवरी २०२० में संगठन की बागडोर वीडी शर्मा के हाथ आई, जिन्होने पांच महामंत्री की नियुक्ति की, इसके बाद चिंतन-मनन व वरिष्ठ नेताओं के गहन विचार विमार्श के बाद आज अपनी टीम में १२ प्रदेश उपाध्यक्ष, १२ प्रदेश मंत्रियों को शामिल कर लिया, जिसमें जबलपुर से सुमित्रा बाल्मीक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सिहोरा से विधायक नंदनी मरावी, आशीष दुबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया, इसके अलावा अखिलेश जैन सीए को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबलपुर के नेताओं को प्रदेश संगठन में स्थान दिए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. 

सात मोर्चो के अध्यक्ष नियुक्त किए गए-

इसी तरह सात मोर्चो के अध्यक्ष भी बनाए गए है, जिसमें होशंगाबाद की माया नारोलिया को महिला मोर्चा, होशंगाबाद के दर्शन सिंह चौधरी को किसान मोर्चा, सीहोर के भगत सिंह कुश्वाहा को पिछड़ा वर्ग, सिवनी के वैभव पवार को युवा मोर्चा, नरसिंहपुर के कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा, झाबुआ के कलीसिंह भाबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा रफत वारसी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.