मुंबई. मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. कारोबार में निफ्टी 15200 अंकों के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स में भी करीब 100 अंकों की तेजी है और यह 51645 के स्तर पर है. वहीं निफ्टी भी 30 अंकों की तेजी के साथ 15202 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके पहले बाजार में लगातार 3 दिन कमजोरी देखने को मिली थी.

आज के कारोबार में आईटी और एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि बैंक और फाइनेंशियल शेयर कमजोर हुए हैं. इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक आज के टॉप गेनर्स हैं. वहीं आईटीसी और ओएनजीसी टॉप लूजर्स हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार को डाउ जोंस कमजोर होकर बंद हुआ था. वहीं आज एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड है.

आज के कारोबार में सेंसेक्?स 30 के 14 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 16 लाल निशान में हैं. आज के टॉप गेनर्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में आईटीसी, ओएनजीसी, सनफार्मा, एनटीपीसी, एसबीआई और एयरटेल शामिल हैं.