मुंबई. एक घोड़े के मालिक ने फिर से सलमान खान के घोड़ा खरीदने के 2 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया है. साल 2018 में भी इस मालिक ने सलमान के ऑफर को ठुकारा दिया था.
यह एक ऐसा ऑफर है जिसे बहुत कम लोग ठुकरा पाते हैं. दरअसल, सलमान खान का दिल एक शानदार काले घोड़े पर आ गया है, जिसका नाम परमवीर बताया जाता है लेकिन इस घोड़े के मालिक ने इसे बेचने से साफ-साफ इंकार कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक फरीदकोट में हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता के दौरान परमवीर को देख सलमान खान की टीम इसे खरीदने आगे तो बढ़ी लेकिन इसके मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं हुए. बताया गया है कि गुजरात के अहमदाबाद से रंजीत सिंह राठौड़ अपने दो घोड़ों को हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता में लेकर आए हैं.
पिछले साल भी परमवीर लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा था और रिलांयस ग्रुप ने इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये लगाई थी. अब इस साल सलमान खान की टीम को भी इसे खरीदने में असफलता हासिल हुई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि परमीवर पर रोजाना औसतन 1800 रुपए से लेकर 2 हजार रुपये का खर्चा आता है.
साल 2018 में सूरत के पास ओलपाड शहर में रहने वाले सिराज खान पठान के 6 साल के घोड़े सकाब को खरीदने के लिए एक्टर सलमान खान ने एक एजेंट के माध्यम से 2 करोड़ रुपये में ऑफर दिया था लेकिन सिराज खान ने भी अपने घोड़े को बेचने से इंकार कर दिया था.
सकाब (घोड़ा) जिस प्रजाति का घोड़ा था, वैसे सिर्फ 2 और घोड़े इस दुनियाभर में हैं. इनमें से एक कनाडा तो दूसरा अमेरिका में है. सकाब की खासियत यह है कि 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में उसकी चाल इतनी आसान और बिना जंपिंग वाली होती है कि घुड़सवार को कोई परेशानी नहीं होती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-
