फिर प्रयागराज पहुंची प्रियंका, कहा- कृषि कानूनों की तरह नदियों का कानून भी उद्योगपतियों के लिए

फिर प्रयागराज पहुंची प्रियंका, कहा- कृषि कानूनों की तरह नदियों का कानून भी उद्योगपतियों के लिए

प्रयागराज. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज में मछुआरा समुदाय के लोगों से बात की. कहा जा रहा है कि यह चुनाव में निषाद, मल्लाह, बिंद समुदाय को साधने की कोशिश है. इनका पूर्वांचल की कई सीटों पर खासा प्रभाव है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. वे रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिलीं, जिन पर 4 फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था. यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी. इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों की ही तरह नदियों पर लागू होने वाले कानून भी मछुआरों की बजाय उद्योगपतियों की भलाई के लिए हैं. प्रियंका बीते 10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं.

महिलाओं ने रोते हुए बताई पुलिस की बर्बरता की कहानी

मछुआरा समुदाय की महिलाओं ने प्रियंका को रोते हुए 4 फरवरी की घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उस दिन पुलिस उनके घरों में जबरन घुस गई. औरतों और बच्चों को पीटा. नावों को तोड़ दिया और घरों को आग लगा दी. मछुआरों ने टूटी नावों को भी दिखाया. इस पर प्रियंका ने कहा कि अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और पुलिस को शर्म आनी चाहिए. मैंने उस घटना का वीडियो देखा है. हम इस मुद्दे को उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे.

एयरपोर्ट पर नाविकों ने प्रियंका का स्वागत किया

इससे पहले प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर सुजीत निषाद और बलराम साहनी ने प्रियंका का स्वागत किया. मौनी अमावस्या पर सुजीत की नाव पर ही प्रियंका सवार हुई थीं. सुजीत ने ही बसवार में हुई पुलिस की कार्रवाई की जानकारी प्रियंका को दी थी. वहीं, बलराम की प्रियंका से मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गंगा यात्रा के समय हुई थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कई राज्यों में मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने कसा केंद्र सरकार पर तंज

Leave a Reply

सम्बंधित खबर