लड़की ने 1 लाख रुपये खर्च कर खुद से ही की शादी, फिर आईना में खुद को किया किस

लड़की ने 1 लाख रुपये खर्च कर खुद से ही की शादी, फिर आईना में खुद को किया किस

प्रेषित समय :12:48:34 PM / Tue, Mar 2nd, 2021

अमेरिका में एक लड़की ने अपने प्रेमी से रिलेशनशिप समाप्त करने के बाद किसी दूसरे इंसान से शादी करने के बजाय खुद से शादी करने का फैसला लिया। अपने इस फैसले के बाद लड़की ने एक शादी समारोह का भी आयोजन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की ने इस शादी समारोह में 1,000 अमेरिकी डॉलर करीब (1.02 लाख रुपये) खर्च भी किया। इस कथित शादी समारोह में लड़की ने खुद से ही शादी कर ली। शादी के बाद आईने में अपने चेहरे को देखकर महिला ने खुद को किस भी किया।

बता दें कि जून 2020 में अपने प्रेमी से लड़की का सौहार्दपूर्ण ब्रेकअप हुआ था। अटलांटा की रहने वाली लड़की 2020 में अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थीं। लेकिन, किसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस ब्रेकअप के बाद लड़की ने अपनी शादी कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट करने का फैसला किया था।

मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, लड़की ने बिना किसी दूल्हे के अपनी शादी करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया। यहां तक कि इस अवसर के लिए उसने अपने मन-पसंद केक और ड्रेस का ऑर्डर दिया। यही नहीं अपनी शादी के लिए उसने एक हीरे की अंगूठी भी खरीदी।

35 वर्षीय लड़की ने तैयारी करने के बाद एक औपचारिक समारोह का आयोजन कर खुद से शादी की और कहा कि उसने अपने जीवन को लेकर एक योजना तैयार कर लिया है और साथ ही उसने खुश रहते हुए आगे बढ़ाने का फैसला किया। लड़की ने कहा कि वह इस मामले में अन्य लोगों को खुश करने के अब कुछ नहीं करना चाहती है।

लड़की ने स्वीकार किया कि वह अपने इस विचार को लेकर पहले पूरी तरह से सहज नहीं थी क्योंकि दोस्त और परिवार के लोगों ने इस फैसले को सुनकर उसका मजाक उड़ा दिया था। लेकिन, फिर भी वह अपने इस फैसले को लेकर आगे बढ़ी। कोलोराडो में आयोजित इस शादी समारोह में लड़की के सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जिम्मेदार बहू बेटी ही अच्छी लगती हैं!

Leave a Reply