जबलपुर से अब पुणे के लिए शुरु होगी हवाई सेवा, किराया रहेगा 5450 रुपए

जबलपुर से अब पुणे के लिए शुरु होगी हवाई सेवा, किराया रहेगा 5450 रुपए

प्रेषित समय :19:35:42 PM / Sun, Mar 7th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से जल्द ही पुणे के लिए हवाई सेवा शुरु होने जा रही है, जिसकी स्पाइस जेट ने बुकिंग भी शुरु कर दी है, ऐसा कहा जा रहा है 30 मार्च से शुरु होने वाली हवाई सेवा का किराया जबलपुर से पुणे तक 5450 रुपए होगा, हालांकि डीजीसीए की ओर से डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन को इस फ्लाइट के स्लॉट को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

                               बताया गया है कि स्पाइस जेट का यह विमान जबलपुर से सप्ताह में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को पुणे के लिए उड़ान भरेगा, दोपहर 2.20 बजे यहां से रवाना होकर 3.30 बजे पुणे पहुंचेगा और पुणे से 12.45 बजे रवाना होकर डेढ़ बजे जबलपुर आएगा. गौरतलब है कि जबलपुर से पुणे के लिए यात्री लगातार मिलते है तो आने वाले समय पर विमान नियमित उड़ान भी भर सकता है, जबलपुर से अभी दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बैंगलुरु, बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ा है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-



Leave a Reply