शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त अप्रैल महीने से शुरू होंगे

शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त अप्रैल महीने से शुरू होंगे

प्रेषित समय :21:01:37 PM / Sun, Mar 14th, 2021

हिंदू धर्म में शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता हैं ज्योतिष गणना के मुताबिक शादी ब्याह के लिए कुछ शुभ तिथियां तय की गई हैं पंचांग में विवाह के लिए कुछ तिथियों को बहुत उत्तम माना जाता हैं कुछ तिथियों पर मांगलिक कार्यों पर रोक होती हैंधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खरमास, मलमास, गुरु व शुक्र तारा का अस्त होना और देवशयनी पर मांगलिक कार्य को वर्जित होता हैं, तो आज हम आपको अप्रैल से दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं.

इस बार 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगें. ऐसे में शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त अप्रैल महीने से शुरू होंगे. हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 22 अप्रैल से मांगलिक कार्य आरंभ हो रहे हैं. वही शुक्र तारा का उदय होना मांगलिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता हैं शुक्र तारा माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी 14 फरवरी को अस्त हुए थे जो कि चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 18 अप्रैल 2021 को उदय होंगे. आपको बता दें कि खरमास की अवधि 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगी.आपको बता दें कि होलिका दहन से कुछ ही दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित होता हैं इस साल होलाष्टक 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेगा. इस दिनों कोई शुभ काम नहीं किए जाते हैं.

जानिए साल 2021 के शादी विवाह मुहूर्त—

अप्रैल महीना— 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30

मई महीना— 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30

जून महीना— 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24

जुलाई महीना— 1, 2, 7, 13 और 15

नवंबर महीना— 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30

दिसंबर महीना— 1, 2, 6, 7, 11 और

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

तेल की बढ़ती कीमतों पर कुछ भी कहना धर्म संकट की तरह है: वित्तमंत्री सीतारमण

जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान

सरकार का निर्णय: इस्लाम और ईसाई धर्म अपनाने वाले दलित नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Leave a Reply