पोटैटो टॉरनेडो

पोटैटो टॉरनेडो

प्रेषित समय :10:48:05 AM / Tue, Mar 16th, 2021

अगर आप रोज का सिंपल खाना खाकर बोर हो गए है तो पोटैटो टॉरनेडो ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद तीखा व चटपटा होने से हर किसी को पसंद आएगा। खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होगा। ऐसे में आप इसे घर पर पार्टी में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री-

आलू- 4 (मध्यम आकार के)

मसाले के लिए-

डेल मोंटे गार्लिक मेयो- 3 बड़े चम्मच

जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर-  ¾ छोटा चम्मच

काली मिर्च-¼ छोटा चम्मच

अदरक का पेस्ट- ½ छोटा चम्मच

कॉर्नफ्लोर- 3 बड़े चम्मच

मक्खन- 4 बड़े चम्मच (पिघला हुआ)

नमक- स्वाद अनुसार

गार्निश के लिए-

धनिया- 2-3 छोटे चम्मच (कटा हुआ)

हरी चटनी- जरूरत अनुसार

ककड़ी व गाजर- टुकड़ों में कटे

ओरगेनो- जरूरत अनुसार

अन्य आवश्यक सामग्री

सीख (Skewers)- आलू के अंदर डालने के लिए

फ्लैट नॉन स्टिक फ्राइंग पैन- आलू को शैलो फ्राई करने के लिए

विधि-

1. सबसे पहले एक बाउल में मसाले की सभी सामग्री मिलाएं।

2. अब आलू को धोएं। फिर इसे काटे या छिले नहीं बल्कि बीच में चाकू डालकर घुमाएं।

3. इसे सर्पिल स्लाइस बनाने के लिए आलू को स्लाइस के साथ घुमाएं।

4. अब ब्रश या चम्मच की मदद से सर्पिल आलू को तैयार डेल मोंटे लहसुन मोये मसाले से कोट करके सीख में लगाएं।

5. पैन में थोड़ा वेजिटेबल ऑयल डालकर गर्म करें।

6. आलू को कुरकुरा व सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पकाएं।

7. लीजिए आपके डेल मोंटे स्पेशल Potato Tornado बन कर तैयार है।

8. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर ऊपर से ओरगेनो छिड़काएं। साथ ही धनिया, हरी चटनी, ककड़ी व गाजर से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply