पायल घोष के स्टंट उनका कैरियर बचाने में नाकाम!

पायल घोष के स्टंट उनका कैरियर बचाने में नाकाम!

प्रेषित समय :09:12:42 AM / Wed, Apr 14th, 2021

सुभाष शिरढोनकर. पायल घोष, अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद से अचानक ही सुर्खियों में आ गई थीं। हाल ही में उन्होंने राजीव चौधरी के निर्देशन में बन रही एक फिल्म ’रेड’ साइन की है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की भी इसमें अहम भूमिका होगी।

13 नवंबर, 1989 को जन्मी पायल घोष, हिंदी बंगाली और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। पायल ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंटपाल मिशन कोलकाता में की। उसके बाद स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता में राजनीति विज्ञान ऑनर्स में स्नातक किया।

पायल ने 17 साल की उम्र में, बीबीसी के लिए बनाई गई अंग्रेजी टेलीफिल्म ’शेपर्स पेरिल’ (2008) के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था।

’शेपर्स पेरिल’ (2008) के बाद उन्हें अगले ही साल तेलुगु फिल्म ’प्रयाणम’ (2009) में काम करने का अवसर मिला। उसके बाद वो कन्नड़ फिल्म ’वर्षाधारे’ (2010) में नजर आईं। 2011 में उन्होंने दो तेलुगु फिल्में ’ऊसरवेली’ और ’मिस्टर रॉस्कल’ कीं। इसके साथ ही एक बंगाली फिल्म में पायल ने एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था।  

2016 में पायल टेलीविजन सीरियल ’साथ निभाना साथिया’ में  नजर आईं। इसके बाद 2017 में प्रदर्शित ऋषि कपूर और परेश रावल स्टारर ’पटेल की पंजाबी शादी’ के जर्ये पायल ने बॉलीवुड में एंट्री की।

इस बीच पायल घोष ने राजनीति में भी हाथ आजमाई की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ज्वाइन की। उन्हें पार्टी महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष भी बनाया गया।

पिछले साल पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2014 में कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण किया था। इसके बाद, बीते साल 22 सितंबर को उन्होंने अनुराग के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी।

अनुराग ने इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए पायल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया। उस केस में पायल को अनुराग से बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी। उसके बाद ही अनुराग ने वह केस वापस लिया।

ऋचा चड्ढा के विरूद्ध भी पायल ने आपत्तिजनक बात कही थी जिसे ऋचा ने आधार हीन, अभद्र और अपमानजनक बताते हुए उनके विरूद्ध मानहानि केस दर्ज कराया था। हाल ही में न्यायालय ने इस मामले को अदालत से बाहर सुलझाने का आदेश दिया है।

पायल घोष का करियर डांवाडोल चल रहा है। साउथ में उनके पास कोई फिल्म नहीं है जबकि बॉलीवुड में उनके पास सिर्फ एक ही फिल्म ’कोई जाने ना’ हैं। अपने करियर को बचाने के लिए पायल लगातार स्टंट का सहारा लेती रही हैं लेकिन लगता है कि उनका कोई भी स्टंट उनके काम नहीं आ पा रहा है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: नोमैडलैंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित चार पुरस्कार

अजय देवगन: मुझे नहीं लगता कि फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज किए जाने में कोई बुराई है!

लीड रोल वाली फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी!

रिलीज से पहले ही राजामौली की फिल्म आरआरआर ने तोड़ा बाहुबली का रिकार्ड

पीएम मोदी ने की माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट की तारीफ

अभिनेता कमल हासन का बड़ा बयान: कहा अगर सिनेमा राजनीति में रोड़ा बनता है तो छोड़ दूंगा फिल्में

अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन, सुजाता, गुमराह और वक्त जैसी कई फिल्मों में किया काम

Leave a Reply