आज का दिनः गुरुवार 13 मई 2021, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

आज का दिनः गुरुवार 13 मई 2021, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

प्रेषित समय :21:12:02 PM / Wed, May 12th, 2021

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  

* अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है.

* कई श्रद्धालु चन्द्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं.

* क्योंकि अमावस्या के बाद चन्द्र दर्शन का समय सूर्यास्त के बाद बहुत कम समय के लिए होता है, इसलिए अपने क्षेत्र के सापेक्ष चन्द्र दर्शनका समय ज्ञात कर लें तो चन्द्र दर्शन का लाभ मिल सकता है!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज आपकी तबीयत कुछ ठीक नहीं रहेगी .  आज आपको सर्दी, कफ, बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं.  किसी का भला करने की कोशिश करेंगे तो आप ही मुसिबत में फंस सकते हैं.  किसी से पैसों का लेन-देन न करें, तो बेहतर रहेगा.  अधिक लाभ के लालच में हानि हो सकती है. 

वृष राशि:- आज आपका दिन शुभ फलदायी है.  धन व पद में वृद्धि के योग हैं.  व्यापार में किए गए सौदे में लाभ मिलेगा.  परिवारजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे.  छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं.  कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा बीतेगा. 

मिथुन राशि:- आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा.  कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे तथा सामाजिक दृष्टि से भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.  पदोन्नति का योग बन रहा है.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व सांसारिक जीवन आनंदमय तरीके से बीतेगा. 

कर्क राशि:- आज आपका पूरा दिन धार्मिक कार्यों, पूजा- पाठ आदि में बीतेगा.  परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे.  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी चिंता रहित होगा.  आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है.  आज आपके भाग्य में अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं. 

सिंह राशि:- आज आपको संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं.  आज आप को विपरित संयोगों के कारण प्रतिकार का सामना करना पड़ सकता है.  स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.  स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च हो सकता है.  परिवारजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें तो ही बेहतर रहेगा.  अनैतिक कार्यों से दूर रहें. 

कन्या राशि:- आज सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान बढ़ेगा.  सुंदर वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं.  वाहनसुख मिलेगा तथा भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.  पति-पत्नी के बीच की तकरार खत्म होगी तथा घनिष्ठता बढे़गी. 

तुला राशि:- आज घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा.  जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा.  कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य करेंगे.  माता-पिता की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.  प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे. 

वृश्चिक राशि:- आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेश जी कहते हैं.  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फलदायी है.  लेकिन आज कोई नया कार्य प्रारंभ न करें.  आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन रहेगा जिससे आपका परिश्रम फलदायी होगा. 

धनु राशि:- आज के दिन आपका मन उदास रहेगा.  शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लता की कमी का अनुभव होगा.  आपके स्वभिमान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें.  धनहानि हो सकती है. 

मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ है.  नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी जिससे मन प्रसन्न होगा.  भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा तथा आर्थिक लाभ हो सकता है. 

कुंम्भ राशि:- आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह देते हैं.  धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है.  पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है.  कार्य में असफलता हो सकती है जिससे मन में असंतोष तथा निराशा का भाव रहेगा. 

मीन राशि:- आज आप का दिन शुभ फलदायी है.  घर में उत्साह तथा स्वस्थता रहेगी.  नए कार्यों को प्रारंभ के लिए आज का दिन अच्छा है.  परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर मिल सकता है.  धनलाभ तो होगा लेकिन अधिक खर्च न हो इसका ख्याल रखें. 

 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- शुभ                               पहला- अमृत

दूसरा- रोग                             दूसरा- चर

तीसरा- उद्वेग                       तीसरा- रोग

चौथा- चर                             चौथा- काल

पांचवां- लाभ                      पांचवां- लाभ

छठा- अमृत                        छठा- उद्वेग

सातवां- काल                         सातवां- शुभ

आठवां- शुभ                         आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है. 

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं. 

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग-

गुरुवार, 13 मई, 2021

चन्द्र दर्शन

शक सम्वत 1943   प्लव

विक्रम सम्वत 2078

काली सम्वत 5123

दिन काल 13:31:28

मास वैशाख

तिथि द्वितीया - पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र रोहिणी - पूर्ण रात्रि तक

करण बालव - 16:24:54 तक

पक्ष शुक्ल

योग अतिगंड - 24:49:06 तक

सूर्योदय 05:31:52

सूर्यास्त 19:03:20

चन्द्र राशि वृषभ

चन्द्रोदय 06:26:00

चन्द्रास्त 20:32:00

ऋतु ग्रीष्म

अग्निवास पृथ्वी

नक्षत्र शूल पश्चिम

दिशा शूल दक्षिण

चन्द्र वास दक्षिण

राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिनः मंगलवार 11 मई 2021, अमावस्या को करें कालसर्प योग दोष निवारण...

आज का दिनः बुधवार 12 मई 2021, महादेव का महामान है- कार्तिगाई दीपम्!

आज का दिनः सोमवार 10 मई 2021, सद्कर्म करें, कामयाबी आपके कदमों में होगी!

Leave a Reply