यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

प्रेषित समय :13:43:23 PM / Fri, May 14th, 2021

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए  गए हैं। कोरोनाकाल में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की गौर-मौजूदगी में कपाट खोले गए हैं। कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में यमुना के शीतकालीन निवास स्थल खुशीमठ खरसाली में मां यमुना विदाई हुई, जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त पर कर्क लग्न में दोपहर 12:15 बजे परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद आगामी ग्रीष्मकाल के 6 माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

इसके लिए यमुनोत्री मंदिर समिति, पंच पंडा समिति एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित खरसाली के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 15 मई, केदारनाथा धाम के कपाट 17 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच इस साल भी श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। देवस्थानम् बोर्ड ने कपाट खोलने की तैयारियों का जायजा भी लिया है। मंदिर प्रबंधन को कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अस्थाई रुप से बंद..!

करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा

अभी है राजस्थान घूमने का मौसम, IRCTC के इन पैकेज में मिलेगा कई जगह घूमने का मौका

घूमने के साथ इन शहरों में लें Bungee Jumping का मजा

Leave a Reply