आज का दिनः शनिवार 15 मई 2021, विघ्नों से मुक्ति चाहो तो विनायक को मनाओ...

आज का दिनः शनिवार 15 मई 2021, विघ्नों से मुक्ति चाहो तो विनायक को मनाओ...

प्रेषित समय :19:54:40 PM / Fri, May 14th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

* विनायक चतुर्थी को वरद विनायक चतुर्थी भी पुकारते हैं क्योंकि भगवान श्रीगणेश से मनोकामना की पूर्ति के लिए आशीर्वाद को वरद कहते हैं.  

* वरद विनायक चतुर्थी करनेवाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीगणेश विघ्रमुक्त ज्ञान और धैर्य प्रदान करते हैं.  

* श्रीगणेश भक्तों के लिए वरद विनायक चतुर्थी व्रत-पूजा का विशेष महत्व है.  

* विनायक चतुर्थी के दिन प्रात:काल पवित्र स्नान कर, श्रीगणेश की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए और इसके बाद पूरी श्रद्धा-भक्ति से श्रीगणेश पूजा, आराधना और आरती करनी चाहिए. 
* इस दिन श्रीगणेश को लड्डूअन का भोग लगाएं और यही प्रसाद स्वयं लें और यथाशक्ति सबको दें. 

* श्रीगणेश विघ्नहर्ता हैं, इसलिए उनकी पूजा से जीवन के समस्त कार्य निर्विघ्र सम्पन्न होते हैं. 

॥ आरती श्री गणपति जी ॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा,सेवा से सब विघ्न टरैं. 

तीन लोक के सकल देवता,द्वार खड़े नित अर्ज करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

रिद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजें,अरु आनन्द सों चमर करैं. 

धूप-दीप अरू लिए आरती भक्त खड़े जयकार करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

गुड़ के मोदक भोग लगत हैं मूषक वाहन चढ्या सरैं. 

सौम्य रूप को देख गणपति के विघ्न भाग जा दूर परैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

भादो मास अरु शुक्ल चतुर्थी दिन दोपारा दूर परैं. 

लियो जन्म गणपति प्रभु जी दुर्गा मन आनन्द भरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

अद्भुत बाजा बजा इन्द्र का देव बंधु सब गान करैं. 

श्री शंकर के आनन्द उपज्या नाम सुन्यो सब विघ्न टरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

आनि विधाता बैठे आसन,इन्द्र अप्सरा नृत्य करैं. 

देख वेद ब्रह्मा जी जाकोविघ्न विनाशक नाम धरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

एकदन्त गजवदन विनायक त्रिनयन रूप अनूप धरैं. 

पगथंभा सा उदर पुष्ट है देव चन्द्रमा हास्य करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

दे शराप श्री चन्द्रदेव को कलाहीन तत्काल करैं. 

चौदह लोक में फिरें गणपति तीन लोक में राज्य करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

उठि प्रभात जप करैंध्यान कोई ताके कारज सर्व सरैं

पूजा काल आरती गावैं ताके शिर यश छत्र फिरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

गणपति की पूजा पहले करने से काम सभी निर्विघ्न सरैं. 

सभी भक्त गणपति जी के हाथ जोड़कर स्तुति करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा...॥

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा.  प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है.  परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है.  पत्नी का सुख प्राप्त होगा.  चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. 

वृष राशि:- आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है.  विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है.  षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. 

मिथुन राशि:- आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा आपका व्यापार से लाभ होगा.  विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे.  साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा. 

कर्क राशि:- आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है.  जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है.  आप को संतान सुख मिलने की संभावना है.  विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. 

सिंह राशि:- मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा आयात निर्यात का योग बन रहा है.  परिवार में शुभ कार्य होने का योग है.  आपको बाय स्रोत से अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी. 

कन्या राशि:- चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है.  परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा भाई बहन का सुख प्राप्त होगा नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है.  खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. 

तुला राशि:- आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा.   देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है.  स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं.  आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है.  जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा. 

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है.  नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है.   जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है. 

धनु राशि:- परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे.  भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे.  विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. 

मकर राशि:- आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें जल्द वाजी में कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है.  धन लाभ होने का योग बन रहा है.  समय का सदुपयोग करें.   समय आपके अनुकूल है.  भाग्य आपका साथ दे रहा है. 

कुम्भ राशि:- समय महत्व पूर्ण चल रहा है.  चतुर्दिक लाभ होगा, धन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है.  नया व्यापार का योग बन रहा है.  विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है.  इच्छाओं के पूरा होने का योग बन रहा है. 

मीन राशि:- प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी.  लेखन कार्य से धन लाभ होगा.  परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं.  आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है.  यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा. 

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

*यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

 शनिवार का चौघडिय़ा 

दिन का चौघडिय़ा       रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- काल              पहला- लाभ

दूसरा- शुभ              दूसरा- उद्वेग

तीसरा- रोग              तीसरा- शुभ

चौथा- उद्वेग             चौथा- अमृ

पांचवां- चर               पांचवां- चर

छठा- लाभ                छठा- रोग

सातवां- अमृत            सातवां- काल

आठवां- काल             आठवां- लाभ

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है. 

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं. 

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग 

शनिवार, 15 मई, 2021

विनायक चतुर्थी

मातङ्गी jजयंती 

शक सम्वत 1943   प्लव

विक्रम सम्वत 2078

काली सम्वत 5123

दिन काल 13:33:55

मास वैशाख

तिथि तृतीया - 08:01:18 तक

नक्षत्र मृगशिरा - 08:39:02 तक

करण गर - 08:01:18 तक, वणिज - 21:04:59 तक

पक्ष शुक्ल

योग धृति - 26:27:04 तक

सूर्योदय 05:30:37

सूर्यास्त 19:04:33

चन्द्र राशि मिथुन

चन्द्रोदय 07:50:59

चन्द्रास्त 22:19:59

ऋतु ग्रीष्म

अग्निवास पृथ्वी

भद्रावास स्वर्ग से 09:03 पी एम से पूर्ण रात्रि

दिशा शूल पूर्व

चन्द्र वास पश्चिम

राहु वास पूर्व

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिनः शनिवार 15 मई 2021, विघ्नों से मुक्ति चाहो तो विनायक को मनाओ...

आज का दिनः शुक्रवार 14 मई 2021, अक्षय तृतीया: शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम अवसर!

आज का दिनः गुरुवार 13 मई 2021, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

Leave a Reply