आज का दिनः बुधवार 23 जून 2021, चन्द्रबलम... मन के हारे हार है, मन के जीते जीत!

आज का दिनः बुधवार 23 जून 2021, चन्द्रबलम... मन के हारे हार है, मन के जीते जीत!

प्रेषित समय :19:57:17 PM / Tue, Jun 22nd, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* प्राचीन काल से ही ज्योतिष के श्रद्धालु दैनिक राशिफल देखते रहे हैं.
* ग्रहों का विभिन्न राशियों में भ्रमण चलता रहता है और उसी के सापेक्ष मासिक-वार्षिक भविष्यफल देखा जाता है लेकिन दैनिक भविष्यफल चन्द्रबलम के आधार पर देखा जाता है.
* चन्द्र का मन से प्रबल संबंध है तथा सबसे कम समय में चन्द्र ही  राशि बदलता है इसलिए आमतौर पर चन्द्र की राशि के सापेक्ष ही दैनिक राशिफल देखते हैं.
* किसी व्यक्ति की राशि से चौथा, आठवां और बारहवां चन्द्रमा प्रतिकूल माना जाता है, इसमें भी आठवां चन्द्रमा विशेष रूप से देखते हैं.
* जब भी प्रतिकूल चन्द्र हो चन्द्र के देवता भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें, लाभ होगा.
* क्योंकि चन्द्र मन को प्रभावित करनेवाला ग्रह है इसलिए ऐसे प्रतिकूल समय में शांति बनाए रखें, विवादों से दूर रहें.
* कृष्ण पक्ष में प्रतिकूल चन्द्र कम प्रभावित करता है, तो शुक्ल पक्ष में अधिक, इसलिए ऐसे समय में नमक का उपयोग कम करें और चन्द्र की सफेद वस्तुओं का दान करें, चंद्र की सफेद वस्तुओं से दूरी रखें.
* सुख-दुख के अनुभव का सीधा संबंध मन से है, इसलिए मन को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें, क्योंकि कहते हैं... मन के हारे हार है, मन के जीते जीत! 

- आज का राशिफल- 

मेष राशि:- आज  सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें. स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें. असहजता अनुभव कर सकते हैं. दिन सामान्य फलकारक.

वृष राशि:- आज  साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं. शुभता को बढ़ावा मिलेगा. सक्रिय रहें.

मिथुन राशि:- आज अपनों का सहयोग-समर्थन बना रहेगा. जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं. किसी के प्रति पूर्वाग्रह न रखें. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. दिन शुभकारक. दिनचर्या अनुशासित रखें.

कर्क राशि:- आज  सहज सुखद वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे. नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा. पूछपरख बढेगी. दिन मंगलकारक. बड़ी सोच रखें.

सिंह राशि:- आज  कार्यों में व्यस्तता भी सुखदायक होती है. कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. दिन सामान्य फलकारक.

कन्या राशि:- आज  कारोबारी चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. महत्वूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दें. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. संपर्क और मेलजोल में रूचि रहेगी. प्रेम में सफलता. दिन श्रेष्ठ.

तुला राशि:- आज उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं. घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. दिन उत्तम.

वृश्चिक राशि:- आज  भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें. आपको अनदेखा करना कठिन होगा. सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे. ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें. धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे.

धनु राशि:- आज  जिन लोगों में जितना अधिक दया भाव होता है उन्हें उतना ही अधिक स्नेह और आदर मिलता है. अनुशासन पर जोर दें. गोपनीयता और गरिमा का खयाल रखें. दिन सामान्य फलकारक.

मकर राशि:- आज  निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. मित्रों से भेंट होगी. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा. साझा कोशिशों को बल मिलेगा. दिन शुभकारक.

कुम्भ राशि:- आज  पहले मेहनत करना होती है तब लाभ की प्राप्ति होती है. पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है. स्वयं पर भरोसा रखें. व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें. दिन सामान्य फलकारक.

मीन राशि:- निसंकोच आगे बढ़ें. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं. भेंट मुलाकात में रूचि रहेगी. आस्था और विश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे. पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. दिन शुभ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- बुधवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- लाभ                       पहला- उद्वेग
दूसरा- अमृत                         दूसरा- शुभ
तीसरा- काल                      तीसरा- अमृत
चौथा- शुभ                                   चौथा- चर
पांचवां- रोग                    पांचवां- रोग
छठा- उद्वेग                      छठा- काल
सातवां- चर                             सातवां- लाभ
आठवां- लाभ                        आठवां- उद्वेग

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  
बुधवार, 23 जून, 2021
शक सम्वत 1943   प्लव
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:58:10
मास ज्येष्ठ
तिथि त्रयोदशी - 07:01:44 तक, चतुर्दशी - 27:34:39 तक
नक्षत्र अनुराधा - 11:48:41 तक
करण तैतिल - 07:01:44 तक, गर - 17:18:15 तक
पक्ष शुक्ल
योग साघ्य - 09:59:24 तक
सूर्योदय 05:24:03
सूर्यास्त 19:22:13
चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय 18:00:59
चन्द्रास्त 28:36:00
ऋतु वर्षा
अग्निवास पाताल - 06:59 ए एम तक,पृथ्वी
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल पूर्व - 11:48 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास दक्षिण-पश्चिम
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शनि की किस खास तरह की मूर्ति की पूजा चमकाती है किस्मत

कोरोना पर अंधभक्ति : प्रतापगढ़ में बनवाया कोरोना माता का मंदिर सुबह-शाम सैकड़ों लोग कर रहे हैं पूजा

पूजा-प्रयोग-ज्योतिष की उपयोगिता क्या है? जून माह 2021 का मासिक राशिफल...

पूजा बत्रा ने बिकिनी पहन किया योगा, 44 की उम्र में भी हैं फिट

नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते

गृहस्थी में पूजा कैसे करें ? बहुत ही सरल एवं सुन्दर विधि ?

मोहिनी एकादशी पर कैसे करें पूजा, जानें विधि एवं महत्व

Leave a Reply