आज का दिन: गुरुवार 29 जुलाई 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

आज का दिन: गुरुवार 29 जुलाई 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

प्रेषित समय :20:21:00 PM / Wed, Jul 28th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* हर व्यक्ति के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है... इसकी गणना करने के भी अलग अलग तरीके हैं लेकिन सबसे सही होता है लकी नंबर को लेकर स्वयं का अनुभव!
* वैसे एक से लेकर नौ तक के अंक अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा इनमें से कुछ कारक अंक होते हैं, कुछ अकारक और कुछ सम!
* अंकों के अकारकत्व को कम करने के लिए अंकों का जोड़ बेहद उपयोगी है. 
* यदि किसी का पांच अंक लकी नंबर है तो वह किसी भी अंक के साथ जोड़ बिठा कर पांच के अंक में बदल सकता है... एक के अंक को पांच में बदलने के लिए चार को, दो को बदलने के लिए तीन को, तीन को बदलने के लिए दो को और चार को बदलने के लिए एक को  जोड़ना होगा उसी तरह छह को पांच में बदलने के लिए आठ अंक, सात को बदलने के लिए सात अंक, आठ को बदलने के लिए छह अंक तो नौ को पांच में बदलने के लिए पांच अंक जोड़ना होगा... यह संयोग शुभत्व की वृद्धि करने में सहायक है. 
* ऐसे होगा उपयोग... यदि किसी पांच लकी अंक वाले को तीन अंक नहीं जमता है और उसे पीले रंग का शर्ट लेना है तो उसे ऐसा शर्ट लेना चाहिए जिसमें दो अंक का सफेद रंग भी साथ हो अर्थात सफेद धारी वाला पीला शर्ट, पीला-सफेद शर्ट!
* इसी तरह वह गुरु की अंगुली में मोती धारण करके भाग्य वृद्धि कर सकता है!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- अनावश्यक बातचीत व खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है.  व्यर्थ के दिखावों व अपरिचितों से दूर रहें.  मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे.  विवाह में विलंब की चिंता होगी. यात्रा संभव है.  परीक्षा संबंधी कार्य आज पूरे होंगे. नौकरी संजीदगी से करें, व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी. 

वृष राशि:- काम की अधिकता रहेगी.  नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं.  आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें.  पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी. 

मिथुन राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा.  व्यवसाय में उन्नति संभव है.  कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी.  आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे. 

कर्क राशि:- समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी.  व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे.  आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा.  धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी. 

सिंह राशि:- आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें.  विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे.  व्यापार में परेशानियों का अंत होगा.  प्रेम प्रसंग के योग है.  उधार लिया पैस कैसे चुकायेंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे. 

कन्या राशि:- आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे.  परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे.  व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है.  नौकरों पर नजर रखें. 

तुला राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा.  आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे.  पारिवारिक सुख-संतोश बना रहेगा.  मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी.  आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. 

वृश्चिक राशि:- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है.  किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं.  आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा.  लाभदायक सौदे होंगे.  प्रसिद्धि मिलेगी. 

धनु राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है.  व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं.  आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे.  निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. 

मकर राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थिति रहेगी.  साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी.  संतान के भविष्य की चिंता रहेगी.  कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे. 

कुम्भ राशि:- समय का सदुपयोग करें.  अपनी सांगत बदलें.  दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें.  व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें.  अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें.  कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे. 

मीन राशि:- समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा.  कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा.  व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी.  निर्माणकार्य में सुधार होगा.  जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें.  वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा. 

 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                               पहला- अमृत
दूसरा- रोग                             दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                       तीसरा- रोग
चौथा- चर                             चौथा- काल
पांचवां- लाभ                      पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                        छठा- उद्वेग
सातवां- काल                         सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                         आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें. 
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है. 
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं. 
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग -
गुरुवार, 29 जुलाई, 2021
शक सम्वत 1943  प्लव
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:33:56
मास श्रावण
तिथि षष्ठी - 27:57:09 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद - 12:02:58 तक
करण गर - 15:18:41 तक, वणिज - 27:57:09 तक
पक्ष कृष्ण
योग सुकर्मा - 20:00:44 तक
सूर्योदय 05:40:24
सूर्यास्त 19:14:20
चन्द्र राशि मीन
चन्द्रोदय 22:52:00
चन्द्रास्त 10:35:59
ऋतु वर्षा
अभिजित मुहूर्त 11:50 ए एम से 12:43 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पालतू कुत्‍ते की 5वीं बरसी पर लगाई मूर्ति, फूल-माला और अगरबत्‍ती लेकर की पूजा

नीतीश सरकार ने बकरीद में सामूहिक नमाज और मंदिर में सावन पूजा पर लगाई रोक

हर सोमवार भगवान शिव की पूजा ही नहीं वरन् माता पार्वती की पूजा भी परम फलदायक होती

आज का दिनः रविवार 18 जुलाई 2021, देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से सूर्य ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है!

शादी के बिना अधूरी नहीं है मेरी जिंदगी, जो चाहती हूं वो करती हूं: पूजा भट्ट

Leave a Reply