भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार हासिल किया तीसरा पायदान

भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार हासिल किया तीसरा पायदान

प्रेषित समय :15:12:13 PM / Sun, Aug 8th, 2021

नई दिल्ली. टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीमों ने शानदार खेल दिखाया. भारतीय मेंस हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही, जबकि महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को इस शानदार प्रदर्शन का पायदान रैंकिंग में भी हुआ है. मेंस हॉकी टीम अब रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. महिला हॉकी टीम भी अब वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें पायदान पर है.

भारत की दोनों हॉकी टीमों की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम अब तीसरे स्थान पर है. टोक्यो ओलंपिक में 41 साल के मेडल के सूखे को खत्म करते हुए भारतीय टीम ने यह मुकाम हासिल किया है.

इस उपलब्धि से पहले, मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम की करियर-उच्च रैंकिंग नंबर-4 थी. मार्च 2020 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2020 के दूसरे सीजन के पहले तीन राउंड में अपने शानदार प्रदर्शन के दम हॉकी टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची थी.

दूसरी ओर भारतीय महिला टीम की अब तक की सर्वोच्च विश्व रैंकिंग 9वीं थी. हॉकी महिला विश्व कप लंदन 2018 में अपना क्वार्टर फाइनल का सफर तय करते हुए महिला हॉकी टीम ने यह मुकाम हासिल किया था. विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद, भारतीय टीम शीर्ष क्रम की एशियाई टीम बन गई और जकार्ता पालेमबांग 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया.

दोनों टीमों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की. मनप्रीत एंड कंपनी पूल ए में ग्रुप चरण के पांच मैचों में से चार मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही और क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया लेकिन सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार गई. उसने हालांकि ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल करने के लिए जर्मनी पर 5-4 से जीत की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भारत के खाते में आया छठा पदक, टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पुनिया के नाम हुआ ब्रॉन्ज

टोक्यो की एक ट्रेन में 10 यात्रियों पर चाकू से हमला, 9 अस्पताल में भर्ती

दिल्ली से टोक्यो गया फोन तो रोने लगीं हॉकी टीम की कई खिलाड़ी, पीएम मोदी ने बंधाया ढांढस

पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में जीता रजत पदक, हरियाणा सरकार देगी 4 करोड़ रुपये

टोक्यो ओलंपिक: भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद जीता हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल

टोक्यो ओलंपिक भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल हारी, पर बेटियों ने दिल जीता, जीत सकती है ब्रॉन्ज

Leave a Reply