आज का दिन: बुधवार 8 सितंबर 2021, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

आज का दिन: बुधवार 8 सितंबर 2021, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

प्रेषित समय :20:18:07 PM / Tue, Sep 7th, 2021

 प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  

* अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है.
* कई श्रद्धालु चन्द्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं.
* क्योंकि अमावस्या के बाद चन्द्र दर्शन का समय सूर्यास्त के बाद बहुत कम समय के लिए होता है, इसलिए अपने क्षेत्र के सापेक्ष चन्द्र दर्शनका समय ज्ञात कर लें तो चन्द्र दर्शन का लाभ मिल सकता है!

- आज का राशिफल- 

मेष राशि:- आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे. जोश और उत्साह बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं. दिन श्रेष्ठ फलकारक.

वृष राशि:- आज निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा. परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. नए लोगों से भेंट संभव है. दिन सामान्य से शुभ फलकारक.

मिथुन राशि:- आज सामाजिक सरोकारों में रुचि बनी रहेगी. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. कला अभिरुचि को बल मिलेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. आलस्य से बचें. आवश्यक कार्य जल्द करें.

कर्क राशि:- आज चहुंओर सफलता कारक समय है. इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अपनों का सहयोग रहेगा. दिन उत्तम.

सिंह राशि:- आज  तरक्की के राजमार्ग पर सरपट दौड़ने का समय है. संकल्पों को बल मिलेगा. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. दिन भाग्य वर्धक.

कन्या राशि:- आज बड़बोलेपन और दिखावे से बचते हुए कार्याें जल्द पूरा करने की सोच रखें. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. मनोबल ऊंचा बनाए रखें. दिन सामान्य से शुभ.

तुला राशि:- आज स्वयं को अंडर इस्टीमेट न करें. आर्थिक मामलों में शीघ्रता करें. निजी जीवन में आदर्श और विश्वास को बल मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेेंगे. दिन शुभ.

वृश्चिक राशि:- आज जीतने की आदत बनाए रखें. कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहजता और अनुकूलता से सृजन को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे. दिन उत्तम.

धनु राशि:- आज धर्म मनोरंजन और भ्रमण के साथ कामकाज में भी रुचि रहेगी. पेशेवर बेहतर करेंगे. संपर्काें का लाभ मिलेगा. तेजी बनाए रखें. दिन उत्तम फलकारक.

मकर राशि:- आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लंबित मामलों में पुन: जुट जाने का समय है. तैयारी पर ध्यान दें. पूर्व की बातों को भुलाना बेहतर होगा. दिन सामान्य से शुभ.

कुम्भ राशि:- आज  सक्रियता और समझदारी से शुभता को बल मिलेगा. साथी की बातों को ध्यान से सुनें. आवश्यक कार्य जल्द करने की कोशिश करें. दिन शुभ फलकारक.

मीन राशि:- आज जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें. व्यर्थ अड़चनें बनी रहने की आशंका है. खर्च अनियंत्रित रह सकता है. मीठा बोलें. दिन सामान्य से शुभ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- बुधवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- लाभ                         पहला- उद्वेग
दूसरा- अमृत                         दूसरा- शुभ
तीसरा- काल                        तीसरा- अमृत
चौथा- शुभ                             चौथा- चर
पांचवां- रोग                          पांचवां- रोग
छठा- उद्वेग                          छठा- काल
सातवां- चर                           सातवां- लाभ
आठवां- लाभ                        आठवां- उद्वेग

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  

बुधवार, 8 सितंबर, 2021
चन्द्र दर्शन
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टा / गत्ते23
मास भाद्रपद
दिन काल12:32:53
तिथि द्वितीया - 26:35:41 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी - 15:56:08 तक
करण बालव - 15:39:22 तक, कौलव - 26:35:41 तक
पक्ष शुक्ल
योग शुभ - 23:35:48 तक
सूर्योदय 06:02:15
सूर्यास्त 18:35:09
चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय 07:05:59
चन्द्रास्त 19:41:59
ऋतु शरद
अभिजित मुहूर्त  कोई नहीं
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल उत्तर - 03:56 पी एम तक
चन्द्र वास दक्षिण
राहु वास दक्षिण-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

तिथियों और नक्षत्रों के देवता तथा उनके पूजन का फल

श्रावण शनिवार को नृसिंह, शनि तथा अंजनीपुत्र हनुमान का पूजन करना चाहिए

लक्ष्मी और नारायण का साथ पूजन करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुधर जाते

वट सावित्री व्रत 10 जून 2021 को, जानिए पूजन विधि के साथ शुभ मुहूर्त

शुक्र और सूर्य की युति किसी भी भाव में हो तो जातक को दुर्गा पूजन लाभदायक होगा

आमलकी एकादशी व्रत कथा एवं पूजन विधि

Leave a Reply