आज का दिन: मंगलवार 21 सितम्बर 2021, श्राद्धों में पितरों के सपने साकार करें, आशीर्वाद पाएं...

आज का दिन: मंगलवार 21 सितम्बर 2021, श्राद्धों में पितरों के सपने साकार करें, आशीर्वाद पाएं...

प्रेषित समय :21:00:25 PM / Mon, Sep 20th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
आमधारणा है कि श्राद्ध पक्ष में नए और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन... इस दौरान ऐसे कार्य किए जाने चाहिए जो पितरों को प्रसन्नता दें... उनके अधूरे सपने साकार करें!
कोई पिता अपने पुत्र के लिए सपना देखता है कि वह विशेष कार्य-व्यवसाय करे... कोई धार्मिक आयोजन करे... कोई समाजसेवा का कार्य करे... किसी क्षेत्र विशेष में उपलब्धियां हांसिल करे... तो ऐसे कार्य पितृपक्ष में प्रारंभ करके या संकल्प लेकर पितरों को प्रसन्नता दी जा सकती है!
पितृपक्ष में ऐसे तमाम नए और शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं जो पितरों का मन प्रसन्न करें... 

- आज का राशिफल -  

मेष राशि:- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे. मन में बुरे विचारों को न आने दें. स्वयं पर नियंत्रण रखें. नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है.

वृष राशि:- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में धन लगेगा.

मिथुन राशि:- स्वास्थ में सुधार होगा. अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मन में कई विचार आयेंगे. व्यवसाय में उन्नति होगी. भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे. यात्रा संभव है.

कर्क राशि:- अपनी संतान से विवाद हो सकता है. आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. कारोबार विस्तार करने का मन होगा. वाहन सुख की प्राप्ति संभव है.

सिंह राशि:- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है. सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा. आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे. अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे. विदेश जाने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि:- दोस्तों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा. अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी. आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी. आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे. राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे.

तुला राशि:- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तोर तरीके बदल देगा. आकस्मिक धन लाभ होगा. विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे. मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा.

वृश्चिक राशि:- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी. आप सहने की शक्ति रखें. जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं. स्वयं पर काबू रखें. व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है. उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी.

धनु राशि:- समय के साथ स्वयं को भी बदलें. अपने व्यवहार में नम्रता लाएं. कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी.

मकर राशि:- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे. निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें. मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी. आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा. माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा. किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे.

कुम्भ राशि:- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी. जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा. संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे. भवन परिवर्तन के योग है. वाहन का प्रयोग सावधानी से करें.

मीन राशि:- अपनों से धोखा मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है. पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी. आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी. पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- मंगलवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग
मंगलवार, 21 सितंबर, 2021
प्रतिपदा श्राद्ध
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टा / गत्ते5
मास आश्विन
दिन काल12:10:58
तिथिप्रतिपदा - 29:54:25 तक
नक्षत्रउत्तराभाद्रपद - 29:07:01 तक
करणबालव - 17:36:24 तक, कौलव - 29:54:25 तक
पक्ष कृष्ण
योगगण्ड - 14:24:51 तक
सूर्योदय06:08:38
सूर्यास्त18:19:36
चन्द्र राशिमीन
चन्द्रोदय18:49:59
चन्द्रास्त06:11:00
ऋतु शरद
अभिजित मुहूर्त 11:39 ए एम से 12:27 पी एम
अग्निवास पृथ्वी - 05:51 ए एम, सितम्बर 22 तक,आकाश
दिशा शूल उत्तर
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

तिथियों और नक्षत्रों के देवता तथा उनके पूजन का फल

श्रावण शनिवार को नृसिंह, शनि तथा अंजनीपुत्र हनुमान का पूजन करना चाहिए

लक्ष्मी और नारायण का साथ पूजन करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुधर जाते

वट सावित्री व्रत 10 जून 2021 को, जानिए पूजन विधि के साथ शुभ मुहूर्त

शुक्र और सूर्य की युति किसी भी भाव में हो तो जातक को दुर्गा पूजन लाभदायक होगा

आमलकी एकादशी व्रत कथा एवं पूजन विधि

Leave a Reply