हाथियों ने बदल दी उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों की चाल, बदला समय

हाथियों ने बदल दी उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों की चाल, बदला समय

प्रेषित समय :10:37:32 AM / Fri, Sep 24th, 2021

देहरादून. जंगली जानवरों और खासकर हाथियों के चलते उत्तराखंड आने जाने वाली कई ट्रेनों का समय बदल गया है. यही नहीं रेलवे ने अब उत्तराखंड के जंगलों से निकलने वाली कई ट्रेनों की स्पीड भी कम कर दी है. ट्रेनों का बदला हुआ समय 1 अक्टूबर से लागू होगा. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है. वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट लगातार ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल की सलाह दे रहे थे. जिस पर रेलवे ने विशेष कमेटी बनाई थी. कमेटी के सुझाव को मानते हुए रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड कम करने का फैसला लिया है. जिसकी वजह से कुमाऊं से जाने वाली कई ट्रेनों किस समय में बदलाव हुआ है. यही नहीं उत्तराखंड आने वाली ट्रेन में भी कुछ देरी से पहुंचेंगी.

किन ट्रेनों का बदला है समय देखें पूरी लिस्ट

05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर बदले समय 05.05 बजे पहुंचेगी.

03019 हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर 09.25 बजे पहुंचेगी.

02040 नई दिल्ली-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुंचेगी.

04690 जम्मूतवी-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर 13.45 बजे पहुंचेगी.

04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर 14.55 बजे पहुंचेगी.

02091 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर 23.45 बजे पहुंचेगी.

04126 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर 07.20 बजे पहुंचेगी.

04616 अमृतसर-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे पहुंचेगी.

05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर समय 21.05 बजे पहुंचेगी.

02353 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06.55 बजे के स्थान पर 07.00 बजे पहुंचेगी.

05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 11.45 बजे के स्थान पर 11.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 12.02 के स्थान पर 11.45 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 12.40 बजे के स्थान पर 12.30 बजे छूटेगी.

05036 काठगोदाम-दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 09.22 के स्थान पर 09.07 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 09.59 बजे के स्थान पर 09.45 बजे छूटेगी.

02039 काठगोदाम-नई दिल्ली ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 15.47 के स्थान पर 15.29 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 16.19 बजे के स्थान पर 16.04 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 16.44 बजे के स्थान पर 16.48 बजे छूटेगी

05314 रामनगर-जैसलमेर ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 22.20 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी. काशीपुर से वर्तमान समय 22.55 बजे के स्थान पर 22.50 बजे छूटेगी.

05356 रामनगर-दिल्ली ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 10.10 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी. काशीपुर से वर्तमान समय 10.38 बजे के स्थान पर 10.35 बजे छूटेगी.

05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल ट्रेन लालकुआं से वर्तमान समय 04.30 बजे के स्थान पर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी.

09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनल ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 16.35 बजे के स्थान पर 16.30 बजे प्रस्थान करेगी.

05331 काठगोदाम-मुरादाबाद ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे प्रस्थान करेगी. – 05333 रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन रामनगर से वर्तमान समय 07.20 बजे के स्थान पर 07.15 बजे प्रस्थान करेगी.

04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विषेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 18.20 बजे के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान करेगी. हल्द्वानी से वर्तमान समय 18.37 के स्थान पर 18.35 बजे छूटेगी. लालकुआं से वर्तमान समय 19.15 बजे के स्थान पर 19.10 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 19.45 बजे के स्थान पर 19.42 बजे छूटेगी. बिलासपुर रोड से वर्तमान समय 20.01 बजे के स्थान पर 19.58 बजे छूटेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

उत्तराखंड: हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता सहित केजरीवाल ने किए 6 बड़े वादे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सीएम धामी ही होंगे भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

कई राज्यों के राज्यपाल बदले, गुरमीत सिंह उत्तराखंड के तो रवि होंगे तमिलनाडु के राज्यपाल

भत्ते में कटौती से उत्तराखंड पुलिस के जवानों में रोष, सरकार के पास दोबारा जाएगा प्रस्ताव

Leave a Reply