साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020: विभिन्न भाषाओं के 23 युवा साहित्यकार सम्मानित

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020: विभिन्न भाषाओं के 23 युवा साहित्यकार सम्मानित

प्रेषित समय :09:06:58 AM / Tue, Oct 19th, 2021

साहित्य अकादमी द्वारा इस वर्ष के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020 वितरित किए गए. इस बार युवा पुरस्कारों के लिए विभिन्न भाषाओं के 23 युवा साहित्यकारों को प्रदान किया गया. बेंगलुरु के भारतीय विद्या भवन में ये पुरस्कार प्रदान किए गए.

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव ने बताया कि साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 35 वर्ष से कम आयु के लेखकों को उनकी प्रकाशित पुस्तक के चयन पर दिया जाता है. इसके तहत विजेता को स्मृति चिह्न तथा 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है.

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष तथा प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. चंद्रशेखर कांबर ने चयनित युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार विभिन्न भारतीय भाषाओं में लिखे जा रहे साहित्य और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं.

युवा लेखक सम्मानित

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020 के लिए द्विजेन कुमार दास (असमिया साहित्य), श्याम बंध्योपाध्याय (बंगाली), न्यूटन के. बसुमतारी (बोडो साहित्य), गंगा शर्मा (डोगरी साहित्य), याशिका दत्त (अंग्रेजी साहित्य), अभिमन्यु आचार्य (गुजराती साहित्य), अंकित नरवाल (हिंदी साहित्य), के.एस. महादेवस्वामी (कन्नड साहित्य के लिए), मसरूर मुजफ्फर (कश्मीरी साहित्य), सम्पदा कुंकलकार (कोंकणी साहित्य), अबिन जोसफ (मलयालम साहित्य), रामेश्वर शरूंगबम (मणिपुरी साहित्य), मराठी साहित्य के लिए प्रजाक्त देशमुख, नेपाली साहित्य के लिए अंजन बासकोट, ओड़िया साहित्य के लिए चंद्रशेखर होता, पंजाबी साहित्य के लिए दीपक कुमार धालेवान, राजस्थानी साहित्य के लिए महेन्द्र सिंह सिसोदिया, संस्कृत साहित्य के लिए ऋषिराज पाठक, संथाली साहित्य के लिए अंजलि किश्कु, सिंधी साहित्य के लिए कोमल जगदीश दयालनी, तमिल साहित्य के लिए शक्ति, तेलगु साहित्य के लिए मनसा येन्दुलरी और उर्दू साहित्य के लिए सैय्यद मोहम्मद साकिब फरीदी का चयन किया गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, जानिए योगदान

मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा

वीरता पुरस्कारों का ऐलान, गलवान के बहादुरों समेत 1380 पुलिस जवान होंगे सम्मानित

पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, के सम्मान में प्रतिमाह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा!

Leave a Reply