आज का दिनः गुरुवार 23 दिसंबर, 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

आज का दिनः गुरुवार 23 दिसंबर, 2021, अंकों के जोड़ से सुधारिए भाग्य की गणित!

प्रेषित समय :20:55:10 PM / Wed, Dec 22nd, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* हर व्यक्ति के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है... इसकी गणना करने के भी अलग अलग तरीके हैं लेकिन सबसे सही होता है लकी नंबर को लेकर स्वयं का अनुभव!
* वैसे एक से लेकर नौ तक के अंक अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा इनमें से कुछ कारक अंक होते हैं, कुछ अकारक और कुछ सम!
* अंकों के अकारकत्व को कम करने के लिए अंकों का जोड़ बेहद उपयोगी है.
* यदि किसी का पांच अंक लकी नंबर है तो वह किसी भी अंक के साथ जोड़ बिठा कर पांच के अंक में बदल सकता है... एक के अंक को पांच में बदलने के लिए चार को, दो को बदलने के लिए तीन को, तीन को बदलने के लिए दो को और चार को बदलने के लिए एक को  जोड़ना होगा उसी तरह छह को पांच में बदलने के लिए आठ अंक, सात को बदलने के लिए सात अंक, आठ को बदलने के लिए छह अंक तो नौ को पांच में बदलने के लिए पांच अंक जोड़ना होगा... यह संयोग शुभत्व की वृद्धि करने में सहायक है.
* ऐसे होगा उपयोग... यदि किसी पांच लकी अंक वाले को तीन अंक नहीं जमता है और उसे पीले रंग का शर्ट लेना है तो उसे ऐसा शर्ट लेना चाहिए जिसमें दो अंक का सफेद रंग भी साथ हो अर्थात सफेद धारी वाला पीला शर्ट, पीला-सफेद शर्ट!
* इसी तरह वह गुरु की अंगुली में मोती धारण करके भाग्य वृद्धि कर सकता है!

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज खानपान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें. मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी. कोर्ट से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी

वृष राशि:- काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी.

मिथुन राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. व्यवसाय में उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.

कर्क राशि:- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि:- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिए गए पैसे कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे.

कन्या राशि:- आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें.

तुला राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल बुते आगे बढेंगे. पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक राशि:- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. लाभदायक सौदे होंगे. प्रसिद्धि मिलेगी.

धनु राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती है. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी.

मकर राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.

कुम्भ राशि- समय का सदुपयोग करे. अपनी संगत बदलें. दूसरों की उन्नति से दुखी ना हों. आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास ना करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे.

मीन राशि:- समय पर काम ना होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.

 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                          पहला- अमृत
दूसरा- रोग                           दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                     तीसरा- रोग
चौथा- चर                            चौथा- काल
पांचवां- लाभ                       पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                        छठा- उद्वेग
सातवां- काल                       सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                       आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग-
गुरुवार, 23 दिसंबर, 2021
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते8
मास पौष
दिन काल10:19:13
तिथिचतुर्थी - 18:29:58 तक
नक्षत्रआश्लेषा - 26:41:37 तक
करणबालव - 18:29:58 तक, कौलव - 31:07:19 तक
पक्ष कृष्ण
योगवैधृति - 12:09:55 तक
सूर्योदय07:10:22
सूर्यास्त17:29:35
चन्द्र राशिकर्क - 26:41:37 तक
चन्द्रोदय21:08:59
चन्द्रास्त10:18:59
ऋतु शिशिर
अभिजित मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:31 पी एम
अग्निवास आकाश - 06:27 पी एम तक ,पाताल
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास उत्तर - 02:42 ए एम, दिसम्बर 24 तक
पूर्व - 02:42 ए एम, दिसम्बर 24 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शुभ कार्यों में नवग्रहों का पूजन क्यों ?

देहरी पूजन की विधि

तुलसी विवाह एवं शालिग्राम पूजन

दीपावली: अमावस और स्थिर लग्न मे पूजन कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें

Leave a Reply