कैटी पेरी ने शो में पहना बीयर कैन से बनी ब्रा

कैटी पेरी ने शो में पहना बीयर कैन से बनी ब्रा

प्रेषित समय :10:19:17 AM / Sat, Jan 1st, 2022

अमेरिकन सिंगर कैटी पैरी अपने टैलेंट से मंच पर तहलका मचाने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक शो के दौरान कैटी पैरी ने बीयर कैन से बनी ब्रा को  पहनकर परफॉर्म किया और उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. रिसोर्ट्स वर्ल्ड लास वेगास में अपने प्ले रेजीडेंसी की पहली रात में 27 वर्षीय पॉप स्टार ने शो-स्टॉपिंग आउटफिट्स की एक श्रृंखला के साथ परफॉर्म किया. शो के दौरान सिंगर ने बीयर कैन वाले ब्रा के साथ मिनीड्रेस पहनकर स्टेज पर आग लगा दिया. उनके इस लुक ने साल 2010 में कैलिफोर्निया गुरल्स म्यूजिक वीडियो की याद दिला दी, जिसमें उन्होंने एक अलग कैन-अलंकृति ब्रा से व्हीप्ड क्रीम का छिड़काव किया था. गीतकार की कैंडी रंग की पेरी प्लेलैंड बड़े आकार के सेट टुकड़ों से भरी हुई थी.

बीयर कैन वाली ब्रा में स्टेज पर परफॉर्म करती कैटी पेरी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं. लोग उनके इस लुक को देखकर दंग रह गए हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कैटी अपने लुक और आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी तस्वीरों की भरमार है, जिनसे चाहकर भी आप अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे.

कैटी पेरी एक जानी-मानी हॉलीवुड सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं, जिनका असली नाम कैथरिन एलिजाबेथ हडसन है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद से लोग उन्हें कैटी पेरी के नाम से जानने लगे. बताया जाता है कि कैटी जब 9 साल की थीं, तब उन्होंने सिंगिंग शुरु कर दी थी, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो सिंगर बनें. केटी ने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. उन्होंने साल 2010 में राजस्थान में इंडियन ट्रेडिशनल स्टाइल में ब्रिटिश कॉमेडियन  रशेल ब्रांड से शादी की थी, लेकिन शादी के 14 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

नीना गुप्ता से कपिल शर्मा ने पूछा सवाल, बोल्ड जवाब सुनकर शरमा गए लोग

ब्लैक एंड स्लिवर ड्रेस में Cardi B का बोल्ड लुक, रैपर के लंबे नाखून बने अट्रैक्शन पॉइंट

मालदीव में इलियाना डीक्रूज ने मचाया बोल्ड अवतार में तहलका

उर्वशी रौतेला ने रेड स्कर्ट के साथ पहना सिर्फ ब्रालेट, पूल किनारे शूट किया बोल्ड वीडियो

बोल्ड लुक में मेडल लेने पहुंची माॅडल, यूनीक हेयर स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

Leave a Reply