आज का दिन: रविवार 2 जनवरी 2022, ​प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या

आज का दिन: रविवार 2 जनवरी 2022, ​प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या

प्रेषित समय :20:02:10 PM / Sat, Jan 1st, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* अमावस्या पर विशेष व्यापारिक/सांसारिक कार्यों को विराम दिया जाता है क्योंकि यह धर्म कर्म... दानपुण्य का श्रेष्ठ अवसर होता है और इस मौके पर मन का भटकाव नहीं होना चाहिए!
* अमावस्या के अवसर पर प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना समस्त पितृदोषों से मुक्ति प्रदान करती है!
* इस मौके पर ज्ञात-अज्ञात पितरों के प्रति जाने-अनजाने किए गए पाप-अपराध के लिए क्षमा मांगते हुए नारायण देव से उनकी उत्तम गति की प्रार्थना करें... पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि-सफलता आएगी!
* प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना करें... ओम प्रथम पितृ नारायण देवेभ्यो नम:!

- आज का राशिफल -
मेष राशि:- चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा. व्यर्थ सोचना बंद करें. आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे. आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा.

वृष राशि:- पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.

मिथुन राशि:- समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. धन प्राप्ति के योग हैं.

कर्क राशि:- किसी अनजान पर भरोसा ना करें. आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे. खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है.

सिंह राशि:- व्यापारिक उन्नति के अवसर है. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है. परोपकारी बनें.

कन्या राशि:- धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा.

तुला राशि:- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा.यात्रा के योग बन रहे हैं.बचकर नही रहने से किसी बहुत करीबी से शारीरिक मानसिक क्षति संभव है. परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे.

वृश्चिक राशि:- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं.

धनु राशि:- ग्रह अनुकूल है. आज के दिन आपके कार्यों में गती आयेगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें.

मकर राशि:- आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है. स्वास्थ पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.

कुम्भ राशि:- कानूनी अडचनें आ सकती है. किसी बात से बेचैन रहेंगे. तैल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग है. नया व्यपार शुरू हो पायेगा.

मीन राशि:- जीवन बहुत छोटा है. समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें. कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं. किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

*आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.- 

 - रविवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा                रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- उद्वेग                       पहला- शुभ
दूसरा- चर                              दूसरा- अमृत
तीसरा- लाभ                        तीसरा- चर
चौथा- अमृत                         चौथा- रोग
पांचवां- काल                      पांचवां- काल
छठा- शुभ                               छठा- लाभ
सातवां- रोग                      सातवां- उद्वेग
आठवां- उद्वेग                        आठवां- शुभ

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है. 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग  
रविवार, 2 जनवरी, 2022
हनुमथ जयंती *तमिल 
दर्श अमावस्या
शक सम्वत1943   प्लव
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
प्रविष्टे / गत्ते18
मास पौष
दिन काल10:21:49
तिथि अमावस्या - 24:05:26 तक
नक्षत्रमूल - 16:23:55 तक
करणचतुष्पाद - 13:54:26 तक, नाग - 24:05:26 तक
पक्ष कृष्ण
योगवृद्धि - 09:40:54 तक, घ्रुव - 29:28:00 तक
सूर्योदय07:14:11
सूर्यास्त17:36:00
चन्द्र राशि धनु
चन्द्रोदयचन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त17:03:59
ऋतु शिशिर
अभिजित मुहूर्त 11:53 ए एम से 12:36 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल पश्चिम
चन्द्र वास पूर्व
राहु वास उत्तर

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी पर जानिए महत्व, पूजा विधि एवं पूजन के शुभ मुहूर्त

शुभ कार्यों में नवग्रहों का पूजन क्यों ?

देहरी पूजन की विधि

तुलसी विवाह एवं शालिग्राम पूजन

दीपावली: अमावस और स्थिर लग्न मे पूजन कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें

Leave a Reply