गुरुग्राम में भीषण हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में पाँच लोगों की मौत

गुरुग्राम में भीषण हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में पाँच लोगों की मौत

प्रेषित समय :16:27:09 PM / Thu, Mar 3rd, 2022

गुरूग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भीषण सड़क हादसे  में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर क्षेत्र में हुआ. जहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में हो गई. बिलासपुर थाना पुलिस ने पांचों के शवों को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू दी है. पांचों मृतक सोम लॉजिस्टिक के कर्मचारी थे. जानकारी के मुताबिक कार सवार पांच लोग जन्मदिन पार्टी मनाकर गाजियाबाद से लौट रहे थे.

गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे 48 पर बिलासपुर क्षेत्र के पास ट्रक और सेलेरियो कार में भीषण टक्कर हो गई, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत जबकि बुरी तरह घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है. मरने वाले सभी लोग सोम लॉजिस्टिक के कर्मचारी थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतकों की पहचान भारत भूषण, चंद्रमोहन (25) निवासी हांसी हिसार, संदीप (23) निवासी कैथल, प्रवीण शर्मा ( 29) , आशीष (24)  के रूप में हुई है. इनमें से परवीन और चंद्रमोहन शादीशुदा हैं व अन्य तीन अविवाहित थे. यह सभी चंद्रमोहन के जन्मदिन की पार्टी करके गाजियाबाद से लौट रहे थे और देर रात करीब 2.00 बजे यह हादसा हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे आशीष को झपकी आने से उनकी कार सामने से आ रही कैंटर में जा घुसी. सिर्फ यही नहीं कार के पीछे चल रहे वाहन से भी कार को धक्का लगा जिसके चलते सेलेरियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की हत्या, गायब नहीं हुआ कैश

हरियाणा: गुरुग्राम में डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट ने जहर खाकर की आत्महत्या, 2 माह से चल रहा था फरार

हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की हत्या, गायब नहीं हुआ कैश

Leave a Reply