जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश

जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश

प्रेषित समय :18:42:28 PM / Thu, Mar 3rd, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित मालवीय चौक पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाने पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. जिससे दोनों के बीच धक्का मुक्की व झड़प हो गई. इस घटना के बाद मालवीय चौक पर हड़कम्प मचा रहा, यहां तक कि राहगीरों ने रास्ता बदल लिया.

                               बताया गया है कि एनएसयूआई द्वारा यूक्रे न में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के मामले में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मालवीय चौक पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी करना शुरु कर दिया, प्रदर्शन व नारेबाजी होने की खबर के पहले ही लार्डगंज थाना का बल मौके पर पहुंच गया था, जैसे ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला लाकर जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हे रोक दिया, जिससे धक्का मुक्की व झड़प हो गई, पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया. इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई, जिससे अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था. 

देखे वीडियो 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश

एमपी में शिवराज कैबिनेट का फैसला: निजी हाथों में जाएगी सरकारी जमीनें, मिलेगे करोड़ों रुपए, जबलपुर में बनेगा ओबीसी छात्रावास

एमपी के जबलपुर में 900 वर्गफुट का प्लाट खरीदकर 1693 पर लीज नवीनीकरण कराकर बेच दिया, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण

Leave a Reply