चेरी से लेकर आम तक, प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल

चेरी से लेकर आम तक, प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल

प्रेषित समय :09:11:11 AM / Thu, Mar 31st, 2022

प्रेग्नेंसी एक सुखद अनुभव होता है। खासतौर पर नई मां बनने वाली महिलाओं के लिए यह अवस्था नए-नए अनुभवों और परेशानियों से गुजरता है। ऐसे में महिलाओं को पहले से ही इसके लिए तैयार होने की आवश्यकता होती है। खासतौर पर डाइट में क्या लें, क्या नहीं लें। किस तरह का पोषण प्रेग्नेंसी में जरूरी होता है, इत्यादि। 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस दौरान शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत है, ताकि भ्रूण का सही से विकास हो सके। वहीं, इस दौरान होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सके। इस दौरान महिलाओं को अपने डाइट में ताजी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। खासतौर पर फलों का सेवन करना इस दौरान बहुत ही जरूरी होता है। कुछ ऐसे फल हैं, जिसके सेवन से महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपने शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकती हैं।   
गर्भावस्था में कौन सा फ्रूट्स खाएं

चेरी का करें सेवन - खट्टी-मिट्टी चेरी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर माना जाता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर करने में कारगर है। साथ ही इससे भ्रूण में ब्लड का सप्लाई भी अच्छे तरीके से होता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चेरी का सेवन करना चाहिए।

आम - फलों का राजा आम स्वाद में काफी अच्छा होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में गर्भवास्था के दौरान इसे डाइट में शामिल करना आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

अमरूद -  गर्भावस्था में महिलाओं को अपने डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद के सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया  जा सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व जैसे- विटामिन ई, कैरोटेनॉयड, पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में काफी जरूरी हैं। इसलिए अमरूद प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद हो सकता है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान इन चीज़ों का सेवन करें अवॉयड

दूसरी बार मां बनने वाली हैं काइली जेनर, दुनिया से छिपाई थी पहली प्रेग्नेंसी

Leave a Reply