मलाइका अरोड़ा कार दुर्घटना में हुईं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मलाइका अरोड़ा कार दुर्घटना में हुईं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रेषित समय :10:51:32 AM / Sun, Apr 3rd, 2022

एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने एक्सीडेंट की पुष्टि की है। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल हल्की चोट आई है। 

ई टाइम्स से बातचीत में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया कि एक्ट्रेस अब पहले से ठीक हो रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 38 किमी प्वाइंट पर हुआ, जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। ये इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। खोपोली पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में हल्की चोट आई है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के माथे पर हल्की चोट लगी है। सीटी स्कैन में सब नॉर्मल है और वह फिलहाल ठीक हैं। एक्ट्रेस को आज रात निगरानी में रखा जाएगा। उन्हें सुबह डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

खोपोली पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर हरेश कालेसकर के मुताबिक मोटर साइकिल पर सवार लोग एक्सीडेंट के तुरंत बाद वहां से चले गए। इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये एक्सीडेंट कैसे हुआ। वहीं, मलाइका को कैसी चोट आई है ये साफ नहीं है। हालांकि,सभी को हल्की चोट आई है। मलाइका की कार दो टूरिस्ट गाड़ियों के बीच थी। पुलिस के पास तीनों कार के रजिस्ट्रेशन नंबर है और वह जल्द ही कार के मालिकों से संपर्क करेंगे। मलाइका अरोड़ा ने पुणे में हुए फैशन शो में डिजाइनर संदीप मारवाह के लिए रैंप वॉक किया था। कुछ घंटे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की झलक शेयर की थी। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मलाइका अरोड़ा ने सोफे पर लेट कराया फोटोशूट

मलाइका अरोड़ा को चिलचिलाती गर्मी में भारी-भरकम जैकेट पहना

मलाइका अरोड़ा को चिलचिलाती गर्मी में भारी-भरकम जैकेट पहना

Leave a Reply