पैर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

पैर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये पांच एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

प्रेषित समय :11:51:31 AM / Sun, May 8th, 2022

एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। पैर आपके शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं जो आपके पूरे शरीर का भार उठाते हैं। कई बार आपको मोच या खिंचाव आने की वजह से पैरों में चोट लगने से असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में पैर के पंजों के से लेकर टखनों में दर्द हो सकता है।

आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं 5 एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें रोजाना करने से आपको पैरों को फायदा मिलेगा व टखनों और पैर के पंजों के दर्द से भी निजात मिलेगी। 

1. बेंट नी वॉल स्ट्रेच 
बेंट नी वॉल स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक दीवार के सामने खड़े हों।
अब अपने दोनों हाथों को दीवार पर रखें। एक पैर को आगे करें और हाथों से दीवार को धक्का दें।
घुटनों को थोड़ा बेंट करके कूल्हे को थोड़ा दबाव दें। 
30 सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें।

2. टॉवल स्ट्रेच 
इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधे बैठें।
अपने पैरों को सामने की तरफ फैला लें।
अब एक टॉवेल लें और इसे पैर के पंजे में फंसाएं।
इसके बाद टॉवेल को अपनी तरफ खीचें।
इसे 5 से 7 मिनट करें।

3. स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग 
स्टेंडिंग एंकल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के लिए सीढ़ी पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब पैरों को पंजों से थोड़ा ऊपर उठाएं।
इस समय आपकी एड़ियां जमीन से उठी हुई होंगी।
फिर सामान्य हो जाएं। ऐसा 8 से 10 बार करें।

4. एंकल सर्किल 
सबसे पहले एक कुर्सी में रीढ़ सीधी करके बैठ जाएं।
अब एक पैर के एंकल को धीरे-धीरे लेफ्ट से राइट घुमाएं।
इसके बाद राइट से लेफ्ट घुमाएं। 
इसे करते समय आपके पैर के पंजे से गोला बनेगा।
इसे 5 से 7 मिनट करें।

5. शिन स्ट्रेच 
शिन स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठें।
अब जितना संभव हो सके अपने शरीर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
धीरे-धीरे अपनी पीठ से फर्श छूने का प्रयास करें।
कुछ देर ऐसे ही रहें।
खनों और पैर के पंजों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन एक्सरसाइज को करें। इन्हें करने से पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि गलत तरीके से कोई एक्सरसाइज ना करें। इससे आपके पैरों में दर्द हो सकता है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जानें कच्चे लाल अमरूद से मिलने वाले इन पांच हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

हेल्थ केयर सिस्टम को रिफॉर्म करने के प्रयासों को विस्तार देगा बजट: पीएम मोदी

हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस

जापान के मेंटल हेल्थ क्लिनिक में आग, 10 महिलाओं समेत 27 की मौत

Leave a Reply