रेड कारपेट पर दीपिका ने दिए किलर पोज, दिखा जबदस्त कॉन्फिडेंस 

रेड कारपेट पर दीपिका ने दिए किलर पोज, दिखा जबदस्त कॉन्फिडेंस

प्रेषित समय :11:19:25 AM / Fri, May 20th, 2022

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण ने तो अपने किलर लुक्स से हर किसी का दिल जीत लिया है। कान 2022 में दीपिका पादुकोण हर बार अमेजिंग लुक्स में ही नजर आई हैं। आए दिन एक्ट्रेस यहां पर लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन वह रेड गाउन में जमकर पोज देती हुई नजर आईं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण ने इस लुक से चार चांद ही लगा दिए। दीपिका का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फैन्स को जम गया दीपिका का कॉन्फिडेंस- रेड गाउन में दीपिका पादुकोण काफी क्लासी लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। बीती रात से ही दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, 'दीपिका के आगे सब फीके से लग रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस...।'

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी जीता दिल - कान फिल्म फेस्टिवल 2022 का तीसरा दिन काफी शानदार रहा। फिल्म आर्मगेडन टाइम के प्रीमियर से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कारपेट पर धमाल मचाती हुई नजर आईं। यहां पर पिंक रंग के गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती तो देखते ही बन रही थी। इससे पहले के दो लुक्स के चलते उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल भी कर दिया था। आउटफिट के चुनाव से लेकर उनके मेकअप पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोगों की हर शिकायत दूर कर दी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दीपिका पादुकोण ने प्लंजिंग नेकलाइन रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस लुक

कॉन फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण बनीं मेन ज्यूरी मेंबर

रणवीर सिंह के गोल्डन आउटफिट की दीपिका पादुकोण ने उड़ाई खिल्ली

दीपिका पादुकोण ने Versace Corset Top में दिखाया स्टालिश अवतार

Leave a Reply