आज का दिनः शनिवार 28 मई 2022, शिवरात्रि पर मिलेगा आध्यात्मिक प्रकाश!

आज का दिनः शनिवार 28 मई 2022, शिवरात्रि पर मिलेगा आध्यात्मिक प्रकाश!

प्रेषित समय :19:45:20 PM / Fri, May 27th, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है.
* धर्मग्रंथों में शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है तथा यह शिवोपासना का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है.
* धर्मग्रंथों के अनुसार देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, सावित्री, सीता, पार्वती आदि देवियों ने शिवरात्रि व्रत किया था.
* महाशिवरात्रि की मध्य रात्रि में भगवान भोलेनाथ लिङ्ग स्वरूप प्रकट हुए थे और पहली बार शिवलिंग की पूजा भगवान श्रीविष्णु और श्रीब्रह्मा ने की थी. 
* तब से महाशिवरात्रि, भगवान भोलेनाथ के प्रकटोत्सव स्वरूप मनाया जाता है तथा श्रद्धालु प्रतिमाह मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं.
* शिवरात्रि पर पूजा-व्रत से आध्यात्मिक प्रकाश की प्राप्ति होती है.
* भोलेनाथ सच्चे मन से की गई पूजा से प्रसन्न होते हैं इसलिए दिल से प्रार्थना करें...

- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे. जोश और उत्साह बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं. दिन श्रेष्ठ फलकारक.

वृष राशि:- आज निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा. परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. नए लोगों से भेंट संभव है. दिन सामान्य से शुभ फलकारक.

मिथुन राशि:- आज सामाजिक सरोकारों में रुचि बनी रहेगी. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. कला अभिरुचि को बल मिलेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. आलस्य से बचें. आवश्यक कार्य जल्द करें.

कर्क राशि:- आज चहुंओर सफलता कारक समय है. इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अपनों का सहयोग रहेगा. दिन उत्तम.

सिंह राशि:- आज  तरक्की के राजमार्ग पर सरपट दौड़ने का समय है. संकल्पों को बल मिलेगा. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. दिन भाग्य वर्धक.

कन्या राशि:- आज बड़बोलेपन और दिखावे से बचते हुए कार्याें जल्द पूरा करने की सोच रखें. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. मनोबल ऊंचा बनाए रखें. दिन सामान्य से शुभ.

तुला राशि:- आज स्वयं को अंडर इस्टीमेट न करें. आर्थिक मामलों में शीघ्रता करें. निजी जीवन में आदर्श और विश्वास को बल मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेेंगे. दिन शुभ.

वृश्चिक राशि:- आज जीतने की आदत बनाए रखें. कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहजता और अनुकूलता से सृजन को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे. दिन उत्तम.

धनु राशि:- आज धर्म मनोरंजन और भ्रमण के साथ कामकाज में भी रुचि रहेगी. पेशेवर बेहतर करेंगे. संपर्काें का लाभ मिलेगा. तेजी बनाए रखें. दिन उत्तम फलकारक.

मकर राशि:- आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लंबित मामलों में पुन: जुट जाने का समय है. तैयारी पर ध्यान दें. पूर्व की बातों को भुलाना बेहतर होगा. दिन सामान्य से शुभ.

कुम्भ राशि:- आज  सक्रियता और समझदारी से शुभता को बल मिलेगा. साथी की बातों को ध्यान से सुनें. आवश्यक कार्य जल्द करने की कोशिश करें. दिन शुभ फलकारक.

मीन राशि:- आज जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें. व्यर्थ अड़चनें बनी रहने की आशंका है. खर्च अनियंत्रित रह सकता है. मीठा बोलें. दिन सामान्य से शुभ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

*यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

 शनिवार का चौघडिय़ा 
दिन का चौघडिय़ा       रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- काल              पहला- लाभ
दूसरा- शुभ              दूसरा- उद्वेग
तीसरा- रोग              तीसरा- शुभ
चौथा- उद्वेग             चौथा- अमृ
पांचवां- चर               पांचवां- चर
छठा- लाभ                छठा- रोग
सातवां- अमृत            सातवां- काल
आठवां- काल             आठवां- लाभ

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग 
शनिवार, 28 मई 2022
मासिक शिवरात्रि
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते14
मास ज्येष्ठ
दिन काल13:47:22
तिथित्रयोदशी - 13:11:03 तक
नक्षत्र भरणी - 28:39:26 तक
करण वणिज - 13:11:03 तक, विष्टि - 26:01:04 तक
पक्ष कृष्ण
योग शोभन - 22:21:35 तक
सूर्योदय 05:24:42
सूर्यास्त19:12:05
चन्द्र राशि मेष
चन्द्रोदय 28:27:59
चन्द्रास्त17:22:59
ऋतु ग्रीष्म
अभिजित मुहूर्त 11:41 ए एम से 12:34 पी एम
अग्निवास पृथ्वी - 01:09 पी एम तक , आकाश
दिशा शूल पूर्व
चन्द्र वास पूर्व
राहु वास पूर्व
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्.
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि..
भावार्थ...  https://www.youtube.com/watch?v=G4Hk3q5VVbw

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गणगौर पूजन: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

मास अनुसार देवपूजन

जानकी जयंती पर अभिषेक पूजन कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र

Leave a Reply