आज का दिनः मंगलवार, 31 मई 2022, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

आज का दिनः मंगलवार, 31 मई 2022, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

प्रेषित समय :19:17:59 PM / Mon, May 30th, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है.
* कई श्रद्धालु चन्द्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं.
* क्योंकि अमावस्या के बाद चन्द्र दर्शन का समय सूर्यास्त के बाद बहुत कम समय के लिए होता है, इसलिए अपने क्षेत्र के सापेक्ष चन्द्र दर्शनका समय ज्ञात कर लें तो चन्द्र दर्शन का लाभ मिल सकता है!

- आज का राशिफल -  
मेष राशि:- आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा. बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा. वाहन प्राप्ति के योग हैं. जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है. आर्थिक लाभ होगा.

वृष राशि:- आज व्यापार अच्छा चलेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. आशानुरूप आमदनी होगी. वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं. निवेश से लाभ हो सकता है. हनुमान जी आराधना करें.

मिथुन राशि:- नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी. दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी. स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा. अनुभव का लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण से ना खुश रहेगे. किसी की भी निंदा न करे.

कर्क राशि:- समय पर काम होने से राहत मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा., निवेश में सफलता मिलेगी. समय का सदुपयोग होगा. मित्रों के साथ देव दर्शन होगें.आज खर्च अधिक होने की उमीद है.

सिंह राशि:- कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें. व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा. यात्रा सम्भव है.

कन्या राशि:- आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा. कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें. दूसरे के भरोसे न रहें वरना अपना नुकसान कर लेंगे. परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी. दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें.

तुला राशि:- आज अचानक धन प्राप्ति संभव है. इसके अलावा आपको परिजनों ईष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी. वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. मेहमानों का आगमन होगा.

वृश्चिक राशि:- आज का दिन शुभ है. सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी. घरेलू कार्य में दिन बीतेगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे. कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

धनु राशि:- काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज न करें. अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढेगा. खर्चों में कमी का प्रयास करें. सोचे काम समय पर पूरे होंगे. मन पसन्द भोजन मिलेगा.

मकर राशि:- आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा. व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा. व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें. स्वास्थ्य लाभ होगा.

कुम्भ राशि:- नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें. अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी. आज के दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे. दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा.

मीन राशि:- प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी. वाहन सुख मिलेगा. व्यवसाय में सतर्कता और सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें. लापरवाही से काम नहीं करें. विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- मंगलवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग
मंगलवार, 31 मई 2022
चन्द्र दर्शन
रोहिणी व्रत
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते17
मास ज्येष्ठ
दिन काल13:49:48
तिथि प्रतिपदा - 19:19:48 तक
नक्षत्र रोहिणी - 10:01:01 तक
करण किन्स्तुघ्ना - 06:08:54 तक, बव - 19:19:48 तक
पक्ष शुक्ल
योग धृति - 24:32:18 तक
सूर्योदय 05:23:52
सूर्यास्त 19:13:41
चन्द्र राशि वृषभ - 23:29:36 तक
चन्द्रोदय 05:45:00
चन्द्रास्त 20:11:59
ऋतु ग्रीष्म
अभिजित मुहूर्त 11:41 ए एम से 12:35 पी एम
अग्निवास आकाश - 07:18 पी एम तक, पाताल
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल पश्चिम - 10:01 ए एम तक
चन्द्र वास दक्षिण - 11:30 पी एम तक
पश्चिम - 11:30 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास पश्चिम
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गणगौर पूजन: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

गंगा सप्तमी: घर की उत्तर दिशा में करें पूजन, मां गंगा करेंगी हर पाप का नाश

मास अनुसार देवपूजन

जानकी जयंती पर अभिषेक पूजन कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र

Leave a Reply