कोविड की चपेट में गांधी परिवार: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट

कोविड की चपेट में गांधी परिवार: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट

प्रेषित समय :11:15:47 AM / Fri, Jun 3rd, 2022

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी भी कोविड पॉजिटिव हुईं थी। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हुई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, सभी आवश्यक सावधानी बरतें।'

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थीं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, 'चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथकवास में कर लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं।' सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने पर पीएममोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने की सोनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply