आज का दिनः मंगलवार 7 जून 2022, पढ़ाई में मन ना लगे तो देवी महागौरी की पूजा करें!

आज का दिनः मंगलवार 7 जून 2022, पढ़ाई में मन ना लगे तो देवी महागौरी की पूजा करें!

प्रेषित समय :19:03:53 PM / Mon, Jun 6th, 2022

* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है.
* देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप देवी महागौरी हैं. 
* वैसे तो नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन जिन्हें राहु के कारण मतिभ्रम है, पढ़ाई में मन नही लगता है, गुप्त शत्रु से परेशान हैं, तो प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर देवी महागौरी की पूजा करें, व्रत रखें!
 * देवी महागौरी भोलेनाथ की अर्धांगिनी है जिन्होंने कठोर तपस्या के बाद शिवजी को अपने पति के रुप में प्राप्त किया था.
* देवी महागौरी की चार भुजाएं है जिनमें से उनके दो हाथों में डमरू और त्रिशूल है और शेष दो हाथ- अभय और वर मुद्रा में है. 
* देवी महागौरी की पूजा-अर्चना से राहु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है. 
* जिन श्रद्धालुओं की राहु की दशा-अंतर्दशा चल रही हो उन्हें देवी महागौरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. 
* जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता हो उन्हें भी देवी महागौरी की उपासना करनी चाहिए.
* संतान के गौरवर्ण, रूप-सौन्दर्य-वैभव प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं को देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए.
* जिन श्रद्धालुओं को रहस्यमय एवं अज्ञात शत्रुओं से भय हो उन्हें देवी महागौरी की रक्षार्थ आराधना करनी चाहिए.
* देवी की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें... ॐ देवी महागौर्यै नम:॥

- आज का राशिफल -  
मेष राशि:- आप में आत्मविश्वास रहेगा आपको अपने छोटे भाई बहनों को सहयोग देने का पूरा समय मिलेगा. हालांकि, किसी रिश्ते में दरार आ सकती है

वृष राशि:- आपके लिए संतान सुख प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक घनिष्ठ रहेंगे  अधूरे कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा

मिथुन राशि:- आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अध्यात्म की तरफ रुचि बड़ेगी नई चीज़ों को लेकर आपके मन में उत्सुकता रहेगी कुछ नया सीखने का प्रयास सकते हैं

कर्क राशि:- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आपको घेर सकती है वहीं, आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें

सिंह राशि:- वाणी द्वारा धन लाभ होगा  कर्ज़ से मुक्ति पाने के लिए उचित समय है आवेश में आकर कोई निर्णय न लें मानसिक संतुष्टि मिलेगी

कन्या राशि:- आर्थिक लाभ की स्थिति आपकी पहले से बेहतर होगी वहीं आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा आपको मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा.

तुला राशि:- आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलेगा साथ ही परिवार के प्रति आपका समर्पण सराहा

वृश्चिक राशि:- घर परिवार के प्रति आपके प्रेम भाव को सब सराहेंगे जीवनसाथी के प्रति कोई उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं तो आराम से कर पाएंगे आपका दिन बढ़िया रहेगा

धनु राशि:- घर के प्रति आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी पारिवारिक चिंताएं कम होंगी कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा आज तमाम चिंताएं दूर होंगी

मकर राशि:- आपको संबंधों में सुधार महसूस होगा अच्छी वाणी के प्रयोग से कई चीज़ें पहले से बेहतर होंगी. कार्यों के प्रति आपकी रुचि बदलेगी और सफलता प्राप्त करेंगे

कुम्भ राशि:- आप में से कई लोग जो संतान प्राप्ति की इच्छुक हैं, उनके लिए एक खुशखबरी का समय है पारिवारिक संतुलन बनाए रखने में सक्षम रहेंगे  आज निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा 

मीन राशि:- आज के दिन आपका पूरा ध्यान घर-परिवार के प्रति लगा रहेगा. किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका प्राप्त करेंगे

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- मंगलवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग
मंगलवार, 7 जून  2022
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते24
मास ज्येष्ठ
दिन काल13:54:20
तिथि सप्तमी - 07:56:24 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी - 27:50:15 तक
करण वणिज - 07:56:24 तक, विष्टि - 20:19:31 तक
पक्ष शुक्ल
योग वज्र - 28:26:44 तक
सूर्योदय 05:22:43
सूर्यास्त 19:17:04
चन्द्र राशिसिंह
चन्द्रोदय 11:54:59
चन्द्रास्त 25:02:00
ऋतु ग्रीष्म
अभिजित मुहूर्त 11:42 ए एम से 12:36 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल उत्तर
नक्षत्र शूल उत्तर - 03:50 ए एम, जून 08 से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास पूर्व
राहु वास पश्चिम
* गरबा....

https://www.youtube.com/watch?v=3s3obXWtJq0

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गंगा सप्तमी: घर की उत्तर दिशा में करें पूजन, मां गंगा करेंगी हर पाप का नाश

गणगौर पूजन: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

मास अनुसार देवपूजन

जानकी जयंती पर अभिषेक पूजन कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र

Leave a Reply